Raw में शील्ड के टूटने की तारीख सामने आई?

Enter caption

WWE रॉ में पिछले कई हफ्तों से शील्ड के लिए जो स्टोरीलाइन चल रही है, उससे फैंस को ये लग रहा है कि अब ज्यादा दिन तक शील्ड एक नहीं रहेगी। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक ही पेज पर चल रहे है। लेकिन डीन एंब्रोज का रास्ता अलग ही दिख रहा है। कई मौकों पर डीन एंब्रोज ने विलन बनने की चेतावनी दे दी है।

Ad

स्पोर्ट्स डेली ने इस बात पर अपडेट दिया है कि शील्ड कब तक एक रहेगी। यानि की अंतिम बार कब ये एक दिखाई देंगे। इस सवाल का जवाब ये है कि अभी शील्ड को अलग करने का WWE का कोई इरादा नहीं है।

पिछले कई महीनों से शील्ड एक फीचर के तौर पर RAW में काम कर रही है। समरस्लैम के बाद शील्ड का रीयूनियन हुआ था। ब्रॉन स्ट्रोमैन अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करने वाले थे लेकिन सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने बचा लिया। तब जाकर ये तीनों एक हुए थे।

सैथ रॉलिंस के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है। और रोमन रेंंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। लेकिन डीन एंब्रोज के पास कोई भी चैंपियनशिप अभी नहीं है। ये ही इनकी लड़ाई का मुख्य कारण बन सकता है। एंब्रोज कभी भी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के खिलाफ टर्न ले सकते है। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जो किया वो शायद डीन एंब्रोज भी कर सकते है। एंब्रोज ने कई बार ये काम अभी तक किया है। लेकिन फैक्ट के हिसाब से देखा जाए तो अप्रैल तक ये होना काफी मुश्किल है। रैसलमेनिया 35 तक इन्हें एडवर्टाइज किया गया है। अगले साल अप्रैल 1 को होने वाली रॉ में शील्ड को एडवर्टाइज किया गया है। इस हिसाब से ये कहना अभी मुश्किल है कि शील्ड अलग हो जाएगी।

हालांकि ये कहना भी काफी मुश्किल है क्योंकि WWE में कुछ भी हो सकता है। यहां आए दिन कुछ ना कुछ बदलता रहता है। रैसलमेनिया के लिए शील्ड एक मेजर ड्रा के तौर पर काम सकती है।

रॉ में शील्ड के लिए जो ड्रामा अभी चल रहा है वो चलते रहेगा। एक बात और भी है अब मैकंटायर, स्ट्रोमैन और जिगलर भी अलग हो गए है। इस हिसाब से भी अब स्टोरीलाइन बदल गई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications