2012 के सर्वाइवर सीरीज में जब शील्ड ने डेब्यू किया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये एक दिन सबसे बड़ी टैग टीम बन जाएंगी। रोमन रेंस, डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सबसे अच्छी बात ये भी है कि तीनों अलग होने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन करते रहे। रोमन रेंस तो इस समय शिखर पर है। सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी wwe की इस समय जान बने हुए है। साल 2014 में शील्ड अलग हो गई थी। तब सभी ने सोचा था कि अब तीनों का फ्यूचर खत्म हो गया। लेकिन इसके बाद तीनों का फ्यूचर और सितारों पर पहुंच गया। तीनों सुपरस्टार्स इसके बाद चैंपियन बने। ना रोमन पीछे रहे और ना ही सैथ और डीन एंब्रोज पीछे रहे। पिछले साल फिर से शील्ड का रीयूनियन कराया गया। लेकिन वो फेल हो गया। पहले रोमन रेंस कुछ दिनों के लिए बाहर हो गए थे। और बाद में चोट के कारण डीन एंब्रोज नौ महीने के लिए बाहर हो गए। इस साल समरस्लैम से पहले रॉ में डीन एंब्रोज ने वापसी की और फिर से रीयूनियन हुआ। इसके बाद से लेकर अभी तक इन तीनों ने कहर ढाया है। रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने लगभग सभी चैंपियनशिप टाइटल पर कब्जा किया है। रोमन रेंस तो इस समय यूनिवर्सल चैंपियन भी है। सैथ रॉलिंस के पास भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है। डीन एंब्रोज के पास अभी कुछ नहीं है। एक आंकड़ा अगर हम आपको इन तीनों के बारे में बताएंगे तो आप चौंक जाएंगे। अगर सभी टाइटल को साथ में जोड़कर ज्यादा दिन तक चैंपियन बने रहने की बात करें तो डीन एंब्रोज का नंबर पहले स्थान पर आता है। और दूसरे नंबर पर रोमन रेंस का नाम आता है। तीसरे पर जाकर रोमन रेंस का नाम आता है। ये काफी चौंकाने वाली बात है। टोटल काउंट के तौर पर देखा जाए तो डीन एंब्रोज 729 दिन तक चैंपियन रहे। वहीं सैथ रॉलिंस 622 दिन तक चैंपियन रहे। रोमन रेंस का ग्राफ इसमें कुछ ज्यादा ही नीचे इन तीनों से है। रोमन रेंस 477 दिन तक रहे है। हालांंकि सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के पास अभी मौका है क्योंकि दोनों के पास अभी चैंपियनशिप बैल्ट है। View this post on Instagram Yo, Roman is overrated #Repost from @dropkickkliq ▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️ Follow: @TheShieldSupport (me) for more 💗 ▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️▪️▫️ #WWE #RAW #SmackDown #TNA #ImpactWrestling #NXT #205Live #Wrestling #ProWrestling #ECW #WCW #WWF #WWENetwork #WWEShop #WWENews #WWEMemes #WWELive #WWESuperstar #WWEUniverse #TheShield #HoundsOfJustice #RomanReigns #SethRollins #DeanAmbrose #RomanEmpire #KingSlayer #AmbroseAsylum #WWESSD A post shared by The Shield (@theshieldsupport) on Oct 1, 2018 at 10:34am PDT