WWE से बाहर चल रहे पूर्व चैंपियन को लंबे समय बाद मिला टाइटल मैच, हुई करारी हार

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

LA Knight Defeated Shinsuke Nakamura: WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। छह महीनों से तो वो WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। अब पूर्व चैंपियन के WWE फ्यूचर पर भी सवाल खड़े होने लग गए हैं। खैर अब लंबे समय बाद उन्हें चैंपियनशिप मैच मिला है। लाइव इवेंट में उन्होंने मौजूदा यूएस चैंपियन एलए नाइट का सामना किया। शिंस्के को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Ad

साल 2024 नाकामुरा के लिए अभी तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने सिर्फ एक ही प्रीमियम लाइव इवेंट में हिस्सा लिया है। इसके अलावा टीवी पर 8 मुकाबले उन्होंने लड़े हैं। उनके 38 मैच लाइव इवेंट में हुए हैं। इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं की गई है। एक वक्त उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ। ट्रिपल एच के एरा में उनके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है। नाकामुरा अंतिम बार 22 अप्रैल को Raw के एपिसोड में नज़र आए थे।

WWE ने हाल ही में चार दिन के यूके टूर की शुरूआत की है। पहले दिन यूटिलिटा एरीना में एलए नाइट ने शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ अपनी यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। अंत में नाइट ने शानदार अंदाज में अपने टाइटल को रिटेन किया।

Ad

WWE टीवी पर कब होगी शिंस्के नाकामुरा की वापसी?

शिंस्के नाकामुरा और एलए नाइट के बीच ये पांचवां सिंगल्स मैच था। नाकामुरा ने अपनी पहली दो जीत साल 2023 में हासिल की थी। नाइट ने जून 2024 में दो मुकाबलों में शिंस्के को हराया था। खैर नाकामुरा अब WWE टीवी पर कब नजर आएंगे इसका किसी को पता नहीं है। ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच और उनकी टीम के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है। इस साल अब उनका WWE टीवी पर नज़र आना काफी मुश्किल लग रहा है। कंपनी द्वारा उन्हें लाइव इवेंट के लिए ही प्रयोग किया जा रहा है। अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहा तो फिर नाकामुरा का करियर खतरे में पड़ जाएगा। कंपनी को उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications