WWE से बाहर चल रहे पूर्व चैंपियन पर अपडेट, गैरमौजूदगी का कारण सामने, फैंस के लिए बुरी खबर

WWE में बड़े चैंपियन सुपरस्टार को लेकर आई जानकारी (Photo: WWE.com)
WWE में बड़े चैंपियन सुपरस्टार को लेकर आई जानकारी (Photo: WWE.com)

Shinske Nakamura WWE future update: 7 बार WWE में चैंपियन रह चुके सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा (Shinske Nakamura) के भविष्य पर नई जानकारी सामने आई है। 2016 में कंपनी का हिस्सा बनने वाले जापानी सुपरस्टार को लेकर Wrestling Observer Radio की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह अभी क्रिएटिव के पास कोई दिशा ना होने के कारण रिंग से दूर हैं। उसमें यह भी बताया गया है कि जैसे ही क्रिएटिव उनके लिए कोई प्लान तैयार कर लेगी, वह टीवी पर नजर आ जाएंगे। यह उनके फैंस के लिए बेहद निराशाजनक खबर है।

Ad

शिंस्के ने कंपनी में अपनी शुरूआत NXT के साथ की थी। वह इस ब्रांड में दो बार NXT चैंपियनशिप को अपने नाम करने में सफल रहे थे। वह 4 अप्रैल 2017 को WrestleMania 33 के बाद SmackDown Live के पहले एपिसोड के दौरान मेन रोस्टर का हिस्सा बने थे। इसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर में दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और दो बार ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व WWE सुपरस्टार सिजेरो के साथ मिलकर एक बार SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है।

44-वर्षीय स्टार ने पिछले साल हुए ड्राफ्ट में Raw में जगह बनाई और वह हील बनकर सैथ रॉलिंस के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए महीनों तक स्टोरी का हिस्सा रहे। वह इसको जीतने में नाकामयाब रहे। शिंस्के ने कुछ समय बाद अपना ध्यान कोडी रोड्स पर लगाया और दोनों ने तब तक स्टोरी की, जब तक रोड्स ने अपना ध्यान द रॉक, रोमन रेंस और द ब्लडलाइन पर नहीं लगा दिया था। 22 अप्रैल 2024 को हुए Raw में वह आखिरी बार टीवी पर शेमस के खिलाफ मैच लड़ते नजर आए थे, जिसको वह हार गए थे।

youtube-cover
Ad

WWE के बाहर भी 2023 में काम कर चुके हैं शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा भले ही WWE टीवी पर नहीं दिखाई दे रहे हों लेकिन 2023 में वह द ग्रेट मुटा के रिटायरमेंट टूर का हिस्सा थे और इसके लिए वह कंपनी से बाहर जापान तक का सफर कर चुके हैं। यहां उन्होंने द ग्रेट मुटा से मैच लड़ा था और उन्हें मात दी थी। नाकामुरा को WWE ने लाइव इवेंट्स में मैचों के दौरान जरूर इस्तेमाल किया हुआ है। वह आखिरी बार 29 अगस्त 2024 को Bash in Berlin के सफर में हुए एक लाइव शो का हिस्सा थे। यहां उन्होंने WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप फैटल फोर वे मैच में हिस्सा लिया था। इसमें उन्हें, तथा लुडविग काइजर और शेमस को चैंपियन एलए नाइट ने हरा दिया था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications