WWE न्यूज: पूर्व चैंपियन ने विंस मैकमैहन को लेकर कही बड़ी बात

Enter caption

WWE सुपरस्टार शार्टी जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बात की। साथ ही साथ अपने गिमिक में बदलाव, विंस मैकमैहन का आइडिया, बैकस्टेज में सुपरस्टार्स की मदद आदि के बारे में बात की।

शार्टी जी कई बार टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। लेकिन अभी इस समय वो मेन रोस्टर में सिंगल रन कर रहे हैं। और इस समय उनका नाम काफी आगे आ चुका है। उन्होंने अपने शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल लूट लिया है।

अपनी इस सफलता के बारे में उन्होंने कहा कि,"द मिज ने मेरी बहुत मदद की है। उन्होंने मुझे काफी आइडिया दिए और ये भी बताया कि ये कैसे सफल होंगे। मिज के विजन को मैंने समझा और फिलहाल नए कैरेक्टर के साथ मैं काम कर रहा हूं। मुझे मजा आ रहा है।"

यह भी पढ़ें: 5 चीजें जो क्राउन ज्वेल में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए

विंस मैकमैहन के साथ रिलेशन के बारे में शार्टी जी ने कहा,"विंस मैकमैहन के ऑफिस में कई बार गया। उन्होंने कई चीजें मुझे बताया और मैंने उन्हें सुनकर काम किया लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन अब विंस मैकमैहन को भी ये बात समझ आ गई है। उन्होंने भी कई आइडिया मुझे दिए। और अब नए कैरेक्टर के साथ काम अच्छा आगे जा रहा है।वैसे भी अलग-अलग कैरेक्टर के साथ मैं आगे नहीं बढ़ सकता था।मैंने हार नहीं मानी।मुझे किसी भी हाल में सिंगर रन के तौर पर आगे बढ़ना था। और मैंने वो कर दिखाया"।

शार्टी जी ने हाल ही में अपने कैरेक्टर में बदलाव किया था। उनका पहले चैड गेबल नाम था। नाम के साथ-साथ उन्होंने अपने गिमिक में बदलाव कर सभी को चौंका दिया। इस समय वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। फैंस का अच्छा सपोर्ट उन्हें मिल रहा है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links