पिछले रविवार को WWE ने समरस्लैम में एक बडा़ सरप्राइज दिया था। क्लोजिंग मोमेंट में WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने वापसी करते हुए ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड पर हमला किया था। द फीन्ड यहां पर नए ै यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। इसके एक दिन बार WWE ने पेबैक के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर दिया था। पेबैक में रोमन रेंस, द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच होगा। द फीन्ड अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।You’ll never see it coming. #SummerSlam pic.twitter.com/potOMXGs9S— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 24, 2020WWE स्मैकडाउन में इस हफ्ते रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ नजर आए। रोमन रेंस ने यहां पर हील टर्न के साइन दे दिए है। अगर पॉल हेमन रोमन रेंस के साथ आ जाते हैं तो फिर रोमन रेंस को रोकना मुश्किल हो जाएगा। WWE यूनिवर्स फिलहाल ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को नहीं देख रहा है। इन दोनों की वजह से ही रोमन रेंस ने समरस्लैम में धमाल मचाया था। पेबैक में अब रिजल्ट को लेकर बात हो रही है। अगर रोमन रेंस यहां जीत जाते हैं तो फिर समरस्लैम में द फीन्ड को जीताने का क्या मतलब था? अगर फीन्ड फिर से जीत जाते हैं तो रोमन रेंस की वापसी और गेम चेंजर बेकार हो जाएगा। ब्रॉन स्ट्रोमैन को तो अब पूरी तरह नुकसान ही नुकसान है। ये सब छोड़कर हम रोमन रेंस के ऊपर बात करते हैं।क्या रोमन रेंस बनेंगे नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन?रोमन रेंस की वापसी से WWE को सांस मिल गई है। रोमन रेंस मेगास्टार यहां के हैं। उऩकी वापसी ने तो धमाल मचाया लेकिन अब पॉल हेमन के साथ आने से सभी की नजरें उनके ऊपर चली गई है। पॉल हेमन का प्रोजेक्ट कभी फेल नहीं होता है। और ऐसे में यूनिवर्सल चैंपियनशिप उसके पास होनी चाहिए जो सबसे बड़ा स्टार हैं। रोमन रेंस भी ऐसा लग रहा है कि हील टर्न लेने ही वाले हैं। अगर आगे रोमन रेंस को हील के तौर पर बुक किया जाता है तो उन्हेें जरूर यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए। रोमन रेंस ने हमेशा अपने कैरेक्टर को काफी पॉवरफुल दिखाया है। हील के तौर पर यूनिवर्सल चैंपियन ही उऩके लिए अच्छा रहेगा। अगर रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन बनते हैं तो फिर द फीन्ड के लिए फेस टर्न के दरवाजे खुल जाएंगे। इसके अलावा यंग टैलेंट को भी मौकै मिल जाएंगे। रोमन रेंस इनके साथ काम कर आगे बढ़ा सकते हैं। अगर रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ आ जाएंगे तो बैकग्राउंड में ब्रॉक लैसनर भी हैं।रोमन, लैसनर और पॉल हेमन का इतिहास बहुत ही शानदार रहा है। इसके हिसाब से देखा जाए तो फिर लैसनर को फेस के तौर पर बुक करना चाहिए। पॉल हेमन और रोमन रेंस की जोड़ी ही आगे सेफ लग रही है। WWE यूनिवर्स भी बहुत टाइम से रोमन रेंस को हील के तौर पर देखना चाहता है। रोमन रेंस जल्द ही हील चैंपियन के तौर पर नजर आ सकते हैं।एक हफ्ते पहले रोमन रेंस रिंग में नहीं थे लेकिन उनके आने से सभी प्लान बदल गए है। पहले जो रिपोर्ट आई थी उसमें कहा गया था कि रोमन रेंस जल्दी वापसी नहीं करने वाले हैं। लेकिन सरप्राइज अच्छा था। साल 2015 में रोमन रेंस को फैंस ने इसलिए नकार दिया था क्योंकि उन्हें जबरदस्ती का पुश दिया गया था। फीन्ड अभी चैंपियन बने हैं। और जल्दी ही वो हारते हुए नजर आएंगे। ब्रे वायट के लिए चैंपियन रन कुछ खास नहीं रहा है। इस वजह से उनके फैंस कुछ ना कुछ गलत कर सकते हैं।फीन्ड इस समय हारेंगे तो उनके कैरेक्टर को काफी नुकसान होगा। इस मैच में द फीन्ड की जीत होनी चाहिए और फिर रोमन रेंस के साथ सिंगल मैच होना चाहिए। इससे दोनों को फायदा हो जाएगा। खैर जो भी हो पेबैक में कुछ ना कुछ जरूर होने वाला है। यहां से कोई ना कोई बड़ी स्टोरीलाइन सामने आने वाली है।ये भी पढ़ें: WWE में सुपरस्टार्स और मैचों से जुड़े 5 बड़े पहलू जिसके बारे में फैंस बिल्कुल नहीं जानते