SmackDown के 1000वें एपिसोड के लिए बड़े दिग्गजों को एडवर्टाइज किया गया

<p>

स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इस एपिसोड में कई बड़े लैजेंड शामिल होंगे। एवोल्यूशन का रीयूनियन भी यहां पर होगा। जिस एरीना में ये एपिसोड होगा वहां पहले से कई बड़े दिग्गजों के नाम का एडवर्टाइज किया जा रहा है।

Ad

पिछले हफ्ते इस बात का खुलासा हुआ था कि रिक फ्लेयर, रैंडी ऑर्टन, ट्रिपल एच और बतिस्ता का रीयूनियन होगा। 16 अक्टूबर को एवोल्यूशन का रीयूनियन होना पक्का है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

लेकिन अब एक और बड़े सुपरस्टार का नाम इस लिस्ट में शामिल किया जा रहा है। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एज, द रॉक और रे मिस्टिरियो भी इस शो में शामिल हो सकते है। ये कुछ ऐसे सुपरस्टार है जिनका नाम अभी सभी सामने आया है। इन्हें लगातार एडवर्टाइज किया जा रहा है। जिनमें से कई दिग्गजों का आना कंफर्म है।

यहां दो हफ्ते पहले ही एडवर्टाइज किया जा रहा है। इसमें कई मजेदार नाम है। द अंडरटेकर, मिशेल मैक्कूल, विक्की गैरेरो, टैडी लोंग और विलसन भी यहां शामिल हो सकते है। दो मैच भी इस लिस्ट में शामिल किए गए है।

शार्लेट, असुका, नेओमी का मुकाबला बैकी लिंच और द आइकॉनिक्स के साथ होगा। जबकि मिज और समोआ जो का मुकाबला डेनियल ब्रायन और एजे स्टाइल्स के साथ होगा।

16 अक्टूबर को स्मैकडाउन का 1000वां एपिसोड होगा। wwe इसे बड़ा बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। यहां कई दिग्गजों का आना पक्का है। फैंस भी इसकी तैयारी में लगे हुए है। एवोल्यूशन का रीयूनियन होना पक्का है। रे मिस्टिरियो का भी लगभग पक्का माना जा रहा है। अंडरटेकर भी यहां आ सकते है। अभी तक जॉन सीना को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सीना अभी चीन में है। द रॉक का आना भी तय माना जा रहा है। एज भी यहां अपना जलवा बिखरने आ सकते है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications