Create

SmackDown को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन को मजा जरूर आएगा

WWE SmackDown को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। और इसका फायदा भी कंपनी को मिला। इस हफ्ते SmackDown की व्यू्अरशिप 2.261 मिलियन रही। रेसलमेनिया के बाद से देखा जाए तो कई महीनों बाद अच्छी व्यूअरशिप SmackDown की आई है। इस हफ्ते पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.236 मिलियन रही। दूसरे घंटे में इजाफा भी हुआ। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 2.286 मिलियन रही।

ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ

SmackDown की रेटिंग रही शानदार

पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस हफ्ते SmackDown की व्यूअरशिप में इजाफा हुआ है। 6.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी इस बार देखने को मिली है। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप 2.129 मिलियन रही थी। रेसलमेनिया 36 के बाद स्मैकडाउन के पहले एपिसोड की व्यूअरशिप 2.317 मिलियन रही थी। इसके बाद से लगातार निराशा ही हाथ लगी। लेकिन इस हफ्ते काफी अच्छा स्मैकडाउन के लिए रहा।

इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। शुरू से लेकर अंत तक एक्शन भी दमदार देखने को मिला। SmackDown के लिए पहले से WWE ने कई मैचों का ऐलान कर दिया था। जिससे काफी उत्सुकता फैंस के मन में थी। शो की शुरुआत WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और पॉल हेमन ने की। इस सैगमेंट के दौरान जे उसो, किंग कॉर्बिन औऱ शेमस भी शामिल हुए। इसके अलावा शो में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मैच देखने को मिला। स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली ने साशा पर अटैक करने का कारण भी बताया।इसके अलावा टैग टीम डिवीजन में भी काफी अच्छा बिल्डअप देखने को मिला। हैवी मशीनरी (ओटिस और टकर) और द मिज और जॉन मॉरिसन के बीच की दुश्मनी आगे बढ़ती हुई नजर आई। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस और जे उसो का सामना किंग कॉर्बिन और शेमस की टीम के साथ हुआ।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ये हफ्ता कंपनी के लिए अच्छा रहा। रॉ की व्यूअरशिप भी काफी बढ़िया इस बार रही। रोमन रेंस के आने से स्मैकडाउन को काफी फायदा हुआ है। इस वजह से अब व्यूअरशिप भी अच्छी जा रही है। अभी फैंस एरीना में नहीं आए है। इसके बावजूद अच्छी व्यूअरशिप अब आ रही है। फैंंस को अब नई चीजें यहां देखने को मिल रही है। हालांकि रॉ को लेकर अभी भी चिंता है। तीन घंटे के शो में रेटिंग कुछ खास नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment