अगस्त महीने के पहले ही दिन WWE को हुआ बहुत बड़ा नुकसान

Enter caption

पिछले कुछ समय से WWE को काफी नुकसान हो रहा है। खासतौर पर रॉ और स्मैकडाउन की रेटिंग को लेकर WWE काफी परेशान है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के लिए ये चिंता का विषय बना हुआ है। कोरोना वायरस के कारण तो और हालत बुरी हो गई है। इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 1.892 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो फिर से व्यूअरशिप में कमी आई है। पहले घंटे WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 1.827 मिलियन रही और दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.911 मिलियन रही।

ये भी पढ़ें-''मैं WWE में ब्रॉक लैसनर की बेइज्जती नहीं करना चाहता था, मेरे शब्दों को गलत लिया गया''

WWE को हुआ नुकसान

आप देख सकते हैं कि हमेशा की तरह दूसरे घंटे में WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप कम हुई। वैसे दूसरे घंटे में ही अच्छे मैच और मेन इवेंट होता है। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से दूसरे घंटे में व्यूअर्स की कमी आ रही है। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप में थोड़ा बढ़ोत्तरी आई थी लेकिन फिर इस हफ्ते बुरा हाल हो गया।

हालांकि WWE स्मैकडाउन का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। WWE ने इस एपिसोड के लिए कई सारी बड़ी चीज़ें तय कर दी थी। WWE ने दो बड़े चैंपियनशिप मैच बुक किए थे और कुछ अन्य स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ते हुए नजर आयी। एक चौंकाने वाला हील टर्न भी यहां देखने को मिला। इसके अलावा ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट भी देखने को मिला। WWE धीरे-धीरे अपने शोज़ को ज्यादा रोचक बना रहा है। कुछ समय पहले तक ब्लू ब्रांड के एपिसोड ज्यादा रोचक नहीं रहते थे और फैंस इस चीज़ से काफी ज्यादा नाराज रहते थे। इस हफ्ते WWE ने एक सॉलिड शो देने की कोशिश की।

शायद कोरोना वायरस के चलते व्यू्अरशिप में कमी आ रही है। और ये बात खुद विंस मैकमैहन भी कह चुके हैं। पिछले चार महीने से WWE के सभी शो बिना फैंस के हो रहे हैं। डिजिटल पर पूरी तरह से अभी WWE काम कर रहा है। शुरूआत में लगा था कि एक दो महीने में सब ठीक हो जाएगा लेकिन अभी ठीक होना काफी मुश्किल लग रहा है। अब विंस मैकमैहन की चिंता भी बढ़ रही है। लगातार बदलाव भी पिछले कुछ महीने में WWE में हुए है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। WWE रॉ का हाल तो और भी बुरा है। रॉ तीन घंटे का होता है। फिर भी दो मिलियन से नीचे व्यूअरशिप रहती है।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपना पहला मैच हारा लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड चैंपियन बने