सऊदी अरब में सुपरस्टार्स ने एक शानदार शो दिया था। मगर अब उन्हें स्मैकडाउन के लिए निकलना पड़ेगा। ये इतना आसान नहीं होता है।एक पल रेसलर्स किसी दूसरे देश में होते हैं और फिर उन्हें किसी और देश में जाना होता है। सुपर शोडाउन एक अच्छा शो था। अब कुछ ही समय में स्मैकडाउन होने वाली है। शो में जॉन सीना वापसी करेंगे। वहीं नए यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग भी नजर आ सकते हैं। ये भी पढ़ें: WWE Super ShowDown रिजल्ट्स - 27 फरवरी, 2020ये एक मामूली स्मैकडाउन नहीं होने वाली है। रेसलमेनिया से पहले हर एक शो WWE के लिए जरूरी है। इस वजह से इस शो में कई शानदार चीज़ें देखने को जरूर मिलेंगी। आइये जानें इस हफ्ते स्मैकडाउन में क्या हो सकता है।#5 द फीन्ड , जॉन सीना के ऊपर हमला कर देNEXT FRIDAY on #SmackDown!@JohnCena pic.twitter.com/j4JfrEfvGt— WWE (@WWE) February 22, 2020अभी फैंस काफी नाराज हैं। गोल्डबर्ग ने सुपर शोडाउन में ब्रे वायट को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। फैंस ऐसा होते नहीं देखना चाहते थे। सोशल मीडिया पर लोग WWE को आलोचना भी कर रहे हैं। मगर ये सब स्मैकडाउन के साथ ख़त्म हो सकता है।शो में जॉन सीना अपनी वापसी करेंगे। अगर वायट इनके ऊपर हमला कर देते हैं तो फैंस सुपर शोडाउन में जो कुछ भी हुए, उसे भूल जायेंगे।रेसलमेनिया में दोनों रेसलर्स के बीच मैच होने की खबर सामने आई है। अगर ऐसा होता है तो वायट को काफी फायदा होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं।