5 शानदार चीज़ें जो Super ShowDown के बाद वाली SmackDown में दिख सकती है 

WWE Photo

सऊदी अरब में सुपरस्टार्स ने एक शानदार शो दिया था। मगर अब उन्हें स्मैकडाउन के लिए निकलना पड़ेगा। ये इतना आसान नहीं होता है।

एक पल रेसलर्स किसी दूसरे देश में होते हैं और फिर उन्हें किसी और देश में जाना होता है। सुपर शोडाउन एक अच्छा शो था। अब कुछ ही समय में स्मैकडाउन होने वाली है। शो में जॉन सीना वापसी करेंगे। वहीं नए यूनिवर्सल चैंपियन गोल्डबर्ग भी नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Super ShowDown रिजल्ट्स - 27 फरवरी, 2020

ये एक मामूली स्मैकडाउन नहीं होने वाली है। रेसलमेनिया से पहले हर एक शो WWE के लिए जरूरी है। इस वजह से इस शो में कई शानदार चीज़ें देखने को जरूर मिलेंगी। आइये जानें इस हफ्ते स्मैकडाउन में क्या हो सकता है।

#5 द फीन्ड , जॉन सीना के ऊपर हमला कर दे

अभी फैंस काफी नाराज हैं। गोल्डबर्ग ने सुपर शोडाउन में ब्रे वायट को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। फैंस ऐसा होते नहीं देखना चाहते थे। सोशल मीडिया पर लोग WWE को आलोचना भी कर रहे हैं। मगर ये सब स्मैकडाउन के साथ ख़त्म हो सकता है।

शो में जॉन सीना अपनी वापसी करेंगे। अगर वायट इनके ऊपर हमला कर देते हैं तो फैंस सुपर शोडाउन में जो कुछ भी हुए, उसे भूल जायेंगे।

रेसलमेनिया में दोनों रेसलर्स के बीच मैच होने की खबर सामने आई है। अगर ऐसा होता है तो वायट को काफी फायदा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 रोमन रेंस आकर गोल्डबर्ग को चैलेंज कर दे

सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। अब देखना होगा कि उनका सामना किस रेसलर के खिलाफ होता है। अफवाहों के अनुसार रोमन रेंस उन्हें मेनिया में हरा देंगे। दोनों रेसलर्स स्पीयर का इस्तेमाल करते हैं और इनका मैच लंबे समय तक याद रखा जायेगा।

मुमकिन है कि जब गोल्डबर्ग रिंग में अपनी जीत का जश्न मन रहे हों, तभी रेंस आकर उन्हें एक चैलेंज दे दे। दोनों रेसलर्स के बीच रेसलमेनिया में मैच हो सकता है। दोनों फेस रेसलर्स हैं मगर अगर चलकर WWE यूनिवर्सल गोल्डबर्ग के खिलाफ टर्न हो सकता है। वायट को सुपर शोडाउन में हराने के कारण गोल्डबर्ग को काफी नफरत मिल रही है और इससे रेंस को फायदा होगा।

#3 शेमस इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल हो जाए

youtube-cover

शेमस की वापसी होने के बाद से ही उन्हें एक बड़े रेसलर के तौर पर बुक किया गया है। उन्हें अपोलो क्रूज और शॉर्टी जी जैसे रेसलर्स को आसानी से हराया है। उन्हें इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप जीतने की इच्छा भी जताई है। इस वजह से वह जल्द ही ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं।

दोनों रेसलर्स ताकतवर हैं। इस वजह से फैंस को इनकी दुश्मनी देखने में मज़ा आएगा। भले ही शेमस को ज्यादा टेलीविजन टाइम नहीं मिल रहा है मगर इस बात को सभी जानते हैं कि WWE उन्हें एक बड़ा पुश देने वाली है।

#2 साशा बैंक्स की वापसी

सुपर शोडाउन में जीत दर्ज करने के बाद बेली का इंटरव्यू लिया गया। उन्होंने बताया कि वह स्मैकडाउन में नहीं होंगी क्योंकि उनकी दोस्ती साशा बैंक्स भी वहां नहीं हैं। मगर फिर उन्होंने कहा कि WWE के कॉन्ट्रैक्ट की वजह से वह शो में नजर आ सकती हैं।

काफी समय से फैंस साशा बैंक्स बनाम बेली देखना चाहते हैं। सुपर शोडाउन में बेली ने नाओमी के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

अब रेसलमेनिया में वह अपनी दोस्त के खिलाफ लड़ते हुए दिख सकती हैं। बैंक्स और बेली दोनों हील रेसलर्स के तौर पर काम करते हैं और इस वजह से ये चौंकाने वाला नहीं होगा अगर द बॉस स्मैकडाउन में अपनी वापसी करके फेस टर्न कर लें। इन दोनों की दुश्मनी काफी शानदार होने वाली है।

#1 सोन्या डेविल को लेकर एक बड़ा खुलासा हो

कुछ हफ़्तों पहले ही स्मैकडाउन में ओटिस को एक टेक्स्ट आया था जिसमें ये बताया गया कि मैंडी रोज उनके साथ होने वाली डेट में थोड़ा लेट पहुचेंगी। इस वजह से वो भी वहां थोड़ी देरी से पहुंचे। लेकिन तबतक डॉल्फ जिगलर वहां आ चुके थे। जो डेट ओटिस और रोज कि होनी चाहिए थी उसमें जिगलर ने दखल दे दिया था।

फैंस को अभी तक पता नहीं लग पाया है कि ओटिस को ये टेक्स्ट किसने भेजा था। सोन्या डेविल ने हमेशा से जिगलर को रोज को डेट करने के काबिल समझा है। तो शायद उन्होंने ही ओटिस को टेक्स्ट किया होगा। अगर ऐसा है तो इस स्टोरीलाइन से WWE मैंडी रोज और उनकी दोस्त के बीच दुश्मनी शुरू कर सकती हैं।

Quick Links