पिछले हफ्ते Smackdown की व्यूअरशिप में आई भारी गिरावट से WWE को तगड़ा झटका

Enter caption

स्मैकडाउन के लिए बुरी खबर सामने आई है। पिछले हफ्ते सर्वाइवर सीरीज के बाद स्मैकडाउन का पहला एपिसोड हुआ। इस एपिसोड की व्यूअरशिप में गिरावट देखने को मिली है। हमेशा किसी बड़े पीपीवी के बाद व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। ये चिंता का विषय है।

शोबज डेली के अनुसार पिछले हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 2.336 मिलियन रही। उससे पिछले हफ्ते के मुकाबले 8.2 प्रतिशत की कमी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

रोमन रेंस ने इस शो की शुरूआत की थी। उन्होंने सभी की तारीफ की लेकिन किंग कॉर्बिन के ऊपर गुस्सा दिखाया। कॉर्बिन ने भी आकर बहुत कुछ कहा। इसके बाद रूड का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ। रोमन रेंस ने इस मैच में जीत हासिल कर ली थी। रोमन ने इसके बाद जिगलर, कॉर्बिन और रूड को बुरी तरह पीटा थी।

पूर्व चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने भी यहां वापसी कर सभी को चौंकाया थी। उन्होंने अपनी दोस्त निकी क्रॉस की मदद की। इसके अलावा इलायस ने भी वापसी की। वो बैकस्टेज नजर आए। द न्यू डे ने एक बार फिर अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। नाकामुरा और सिजेरो के साथ उनका मुकाबला हुआ। शेमस ने भी अपना वापसी का एलान कर दिया है। पिछले हफ्ते मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन का सैगमेंट हुआ। डेनियल ने फीन्ड द्वारा किए गए चैलेंज को स्वीकार कर लिया था। लेकिन इसके बाद उनकी हालत खराब फीन्ड ने कर दी थी। रिंग के नीचे से निकलकर उन्होंने डेनियल ब्रायन पर अटैक किया।