WWE में Roman Reigns की हालत खराब करने के बाद ट्राइबल चीफ ने तोड़ी चुप्पी, किया खास पोस्ट

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Bloodline,
रोमन रेंस इस हफ्ते WWE SmackDown में नए ब्लडलाइन को सिखाएंगे सबक? (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Breaks Silence After Attacking Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के दुश्मन भाई ने हाल ही में उनपर अटैक किया था और अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ी है। बता दें, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर रोमन और जिमी उसो पर खतरनाक हमला करके उनकी हालत खराब कर दी थी। इससे पहले रेंस और कोडी रोड्स ने Bad Blood में जिमी उसो की मदद से सोलो और जेकब फाटू को हराया था। बता दें, जिमी ने इस मुकाबले के अंतिम समय में वापसी करके ब्लडलाइन पर जबरदस्त हमला कर दिया था।

सोलो सिकोआ ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ग्रुप के साथ फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने ब्लड और वन हैंड इमोजी का इस्तेमाल किया। ऐसा लग रहा है कि इस चीज़ के जरिए शायद सोलो ने अपने ग्रुप को एक्नॉलेज किया है। बता दें, जिमी उसो और रोमन रेंस SmackDown में पिछले हफ्ते नए ब्लडलाइन द्वारा हुए हमले के बाद निराश नज़र आए थे। इसके बाद जिमी ने रोमन को कहा था कि उन्हें मदद की जरूरत है। यही नहीं, उसो इस हफ्ते Raw में मेन इवेंट जे से मदद लेने भी आए लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

मैट कैम्प ने WWE में नए ब्लडलाइन के लीडर को लेकर किया बड़ा दावा

सोलो सिकोआ ने WWE में नए ब्लडलाइन की नींव डाली थी। वो मौजूदा समय में इस फैक्शन में कई मेंबर्स को शामिल कर चुके हैं। मैट कैम्प का मानना है कि सिकोआ नहीं बल्कि द रॉक नए ब्लडलाइन के लीडर हैं। सोलो ने WWE Bad Blood में रॉक की वापसी के बाद कहा था कि यह प्लान का हिस्सा है। मैट कैम्प ने हाल ही में Busted Open Radio पर इस बारे में बात करते हुए कहा,

"क्या सोलो सिकोआ ने Bad Blood के अंत में जो कहा उसे कैमरे में कैद किया जाना था? लोगों ने शायद यह अंदाजा लगा लिया है कि द रॉक शायद नए ब्लडलाइन को चला रहे हैं। इसका मतलब बनता है। आप और जस्टिन मुझे बताए, क्या वो लोग नहीं चाहते कि द रॉक फैसले लेते हुए दिखाई दें?"

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications