Solo Sikoa Big Prediction: WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ ट्राइबल कॉम्बैट मैच का हिस्सा होंगे। इससे पहले नए ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को धमकी देते हुए इस खतरनाक मैच का नतीजा लीक कर दिया है। उन्होंने यह ऐलान हालिया SmackDown एपिसोड के बाद बैकस्टेज जाते समय किया जिसके चलते अब इस मैच को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। WWE ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके इस मैच को और भी मजेदार बना दिया है।पॉल हेमन हाल ही में WWE SmackDown एपिसोड में नजर आए थे। उनके प्रोमो के बाद सोलो सिकोआ रिंग में नजर आए और उन्होंने कहा कि द वाइजमैन उला फाला को अपने पास रखें। उन्होंने साथ ही हिदायत दी कि जब वह रोमन रेंस को हरा देंगे तो खुद पॉल हेमन ही उन्हें वह उला फाला पहनाएंगे और उनको एक्नॉलेज करेंगे। WWE ने अब जो वीडियो साझा की है उसमें पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बैकस्टेज जा रहे हैं और साथ ही अपने ट्राइबल कॉम्बैट मैच को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह ही Raw में अपने मुकाबले को जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा"6 जनवरी को मैं ही ट्राइबल चीफ रहूंगा। मैं ही हेड ऑफ द टेबल और OTC रहूंगा। केवल ट्राइबल चीफ।"आप उनका वीडियो नीचे देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ की यह भविष्यवाणी सच हो जाती है, तो निश्चित तौर पर असली ट्राइबल चीफ और उनके फैंस का दिल टूट जाएगा। WWE Raw में भी सोलो सिकोआ ने किया था दावाRaw के आखिरी एपिसोड में सोलो सिकोआ ने यही दावा किया था। उन्होंने ऐसा जे उसो के द न्यू डे के साथ प्रोमो सैगमेंट के बाद किया था। इस दौरान स्ट्रीट चैंपियन ने कहा था कि जब वह रोमन रेंस को Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हरा देंगे तो उसके बाद पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को भी सिकोआ को एक्नॉलेज करना पड़ेगा। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने द ब्लडलाइन मेंबर पर रिंग में हमला कर दिया था। उन्होंने इस हमले का प्रयास SmackDown में भी किया था लेकिन वह जे के मैच के दौरान ऐसा करने में असफल रहे थे। View this post on Instagram Instagram Post