SmackDown: जे उसो (Jey Uso) ने अपने तीन भाइयों पर हमला किया और WWE स्मैकडाउन (SmackDown) से बाहर निकलने की घोषणा की। अब सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ट्विटर पर अपने भाई के कंपनी छोड़ने पर चार शब्दों का एक संदेश लिखा है।सिकोआ और जे ब्लडलाइन का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी भूमिका निभाई है कि रोमन रेंस चैंपियन बने रहें। एक साथ आने के बाद से, द ब्लडलाइन के सभी सदस्यों ने सोलो सिकोआ को छोड़कर ट्राइबल चीफ पर हमला कर दिया है, जो लगातार रेंस के पक्ष में रहे हैं, चाहे कुछ भी हो।WWE SmackDown में जे ने रेंस, सिकोआ और जिमी को सुपरकिक मारी। इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखा और कहा कि उनका काम हो गया है और शो खत्म होने पर वह द ब्लडलाइन, SmackDown और WWE से बाहर जा रहे हैं। अब सिकोआ ने सोशल मीडिया के जरिए जे के बाहर निकलने को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें उनकी जरूरत नहीं है।सोलो सिकोआ ने किया ट्वीटWWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस ने हासिल की थी जीतSummerSlam 2023 में एक हफ्ते पहले रोमन रेंस और जे उसो के बीच मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला था। मैच बहुत ही शानदार मेन इवेंट में रहा। दोनों ने जीत के लिए सभी हदें पार की। मैच के बीच में सोलो ने भी दखलअंदाजी की। तब लगा था कि जे आराम से हार जाएंगे।जे ने रेंस और सोलो दोनों के ऊपर पलटवार किया। इस बीच रेंस का एक स्पीयर गलती से सोलो को लग गया था। इसके बाद दोनों के बीच अनबन भी देखने को मिली। मैच का अंत बहुत ही अलग तरीके से हुआ था। जे उसो ने रेंस की हालत खराब करते हुए उन्हें पिन किया। रेफरी के तीन गिनने से पहले जिमी उसो ने जे को रिंग के बाहर खींच दिया। इसके बाद उन्होंने जे को सुपरकिक भी मारी। इसका फायदा रेंस ने उठाया और स्पीयर मारकर पिन करते हुए जीत हासिल की। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे ने अकेले भी सभी से बदला लिया। View this post on Instagram Instagram Post