Jey Uso: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में खूब बवाल देखने को मिला। एक बार फिर जे उसो (Jey Uso) का जलवा देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो (Jimmy Uso) की हालत उन्होंने खराब की। View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam 2023 में जे उसो को जिमी उसो की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने एंट्री की। उन्होंने पॉल हेमन से कहा कि जिमी उसो कहां है। हेमन ने कहा कि सुबह उनकी जिमी से बात हुई थी। इस दौरान रिंगसाइड में जिमी मौजूद थे। वो रिंग में आए। रेंस ने कहा कि SummerSlam 2023 में जिमी ने उनके ऊपर अहसान किया था। रेंस ने उन्हें इसके लिए कुछ भी मांगने के लिए कहा। रोमन ने कहा कि वो उन्हें नई गाड़ी, नया जहाज कुछ भी दे सकते हैं। जिमी ने कहा कि उन्हें ये सब कुछ नहीं चाहिए।इसके बाद जे उसो ने एंट्री की। जे ने जिमी से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। जिमी ने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो जे उसो ट्राइबल चीफ बन जाते, उन्होंने कहा कि हमारी उसोज़ खत्म हो जाती। जिमी ने कहा कि रोमन की तरह अहंकारी जे उसो हो जाते। जिमी ने जे को उन्हें मारने के लिए। हालांकि कुछ देर बाद वो रिंग के बाहर चले गए। इसके बाद रेंस ने जे की बेइज्जती की।जे उसो ने रोमन रेंस को सुपरकिक मार दी। इसके बाद सिकोआ पर भी उन्होंने अटैक कर दिया। रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच मारा। जे ने पलटवार किया और रेंस को स्पीयर लगा दिया। जे ने रिंग के बाहर आकर स्टेज से जिमी को बुलाया। जिमी को लगा कि जे उनके गले लगेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जे ने जिमी को भी सुपरकिक मार दी। इसके बाद फैंस के बीच से वो चले गए। View this post on Instagram Instagram PostWWE Smackdown में चल रही स्टोरी में आगे दिखेगा कुछ नयाअब ये स्टोरीलाइन और भी मजेदार हो गई है। जे उसो को किसी का साथ नहीं चाहिए। इस बार अकेले उन्होंने सभी को धराशाई कर दिया है। आगे आने वाले हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। देखना होगा कि इस राइवलरी में आगे क्या होगा।