"यह अभी खत्म नहीं हुआ है"- Roman Reigns के भाई ने पूर्व WWE चैंपियन को चेतावनी देते हुए रीमैच के दिए संकेत

Ujjaval
WWE सुपरस्टार को सोलो सिकोआ ने दी चेतावनी
WWE सुपरस्टार को सोलो सिकोआ ने दी चेतावनी

Solo Sikoa: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में धमाकेदार इन-रिंग डेब्यू करने के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को चेतावनी दी है और बताया है कि अभी उनकी दुश्मनी का अंत नहीं हुआ है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वो किसी भी तरह से स्कॉटिश सुपरस्टार या किसी और से नहीं डरते हैं।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने ड्रू मैकइंटायर को चेतावनी दी

पूर्व NXT सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 द्वारा मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उन्होंने यहां रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के मैच में इंटरफेयर किया था। उन्होंने अपने भाई रोमन रेंस को जीत दिलाने में मदद की थी। एक शॉकिंग डेब्यू के बाद फैंस जानना चाहते थे कि आखिर किस कारण से उन्होंने ट्राइबल चीफ की मदद की।

SmakDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ नजर आए। द उसोज़ और सैमी जेन ने उनका स्वागत किया और उन्होने आकर प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां बताया कि परिवार की बात जब भी आएगी, वो आगे आएंगे। इसी वजह से उन्होंने रोमन रेंस की मदद की थी। बाद में पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर आए और सिकोआ पर हमला किया।

थोड़े समय बाद ड्रू मैकइंटायर ने सिकोआ को मैच के लिए चैलेंज किया और उन्होंने इसे स्वीकार किया। मेन इवेंट में सोलो का इन-रिंग डेब्यू देखने को मिला और उन्होंने स्कॉटिश सुपरस्टार को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, अंत में कैरियन क्रॉस ने पीछे से आकर मैकइंटायर पर हमला किया। इसी वजह से मैच DQ द्वारा खत्म हो गया। खैर, सोलो ने सभी फैंस का दिल जीता।

सिकोआ ने शो खत्म होने के कुछ घंटों बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा मैकइंटायर को चेतावनी दी और उनके खिलाफ फिर लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने यह भी बताया कि वो किसी भी तरह से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा,

"यह अभी खत्म नहीं हुआ है। तुम चेयर लाओ, तलवार लाओ। मैं किसी भी व्यक्ति या चीज़ से पीछे नहीं हटूंगा।"

यह रहा उनका ट्वीट:

सिकोआ ने अपने पहले ही मैच और प्रोमो द्वारा फैंस को प्रभावित किया है। देखकर लग रहा है कि वो बहुत जल्द ही अन्य सुपरस्टार्स के मुकाबले आगे निकल जाएंगे क्योंकि उनमें टैलेंट नजर आ रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now