WWE में खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित करने के बाद Solo Sikoa ने Roman Reigns को लेकर दी पहली प्रतिक्रिया, चार शब्दों का दिया चौंकाने वाला संदेश

WWE
जानिए WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस को लेकर क्या कहा? (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Send Message To Roman Reigns: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी में खुद को ट्राइबल चीफ घोषित कर दिया है। अब उन्होंने रेंस को एक खास संदेश भी दिया है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद से अभी तक WWE रिंग में रोमन रेंस नज़र नहीं आए। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन पर पूरा कंट्रोल सिकोआ ने कर लिया है। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बना ली है।

सोलो सिकोआ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोमन रेंस की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने उस टाइम को याद किया जब रेंस ने उन्हें अगला ट्राइबल चीफ और उनका पद संभालने वाले इंसान के रूप में बताया था। उन्होंने चार शब्दों का संदेश देते हुआ कहा,

'ये होना ही था'
Ad

पिछले कुछ महीनों में ब्लडलाइन बहुत मजबूत हो गई है। खासतौर पर जेकब फाटू के आने के बाद से इस फैक्शन द्वारा कहर ढाया जा रहा है। फाटू की ताकत देखकर सभी हैरान हो गए हैं।

WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ का होगा बड़ा मैच

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सिकोआ इस टाइटल को ब्लडलाइन में वापस लाने का दावा कर चुके हैं। देखा जाए तो पिछले तीन हफ्तों से ब्लडलाइन का बवाल देखने को मिल रहा है।

Money in the Bank 2024 में कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का मुकाबला द ब्लडलाइन के साथ हुआ था। वहां पर सोलो ने कोडी को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की हालत खराब की थी। इस हफ्ते कोडी और केविन ओवेंस का बुरा हाल किया। ये राइवलरी अब बहुत ही खतरनाक हो गई है।

कोडी के ऊपर इस समय नंबर्स गेम्स भारी पड़ रहा है। पिछले हफ्ते केविन ओवेंस शो में मौजूद नहीं थे और इस हफ्ते रैंडी ऑर्टन नहीं दिखाई दिए। खैर अब देखना होगा कि रोड्स ब्लडलाइन की इस ताकत से कैसे पार पाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications