WWE में Roman Reigns की गैरमौजूदगी में एक और दिग्गज की Bloodline से होगी छुट्टी? ट्राइबल चीफ ने सुनाया अपना फैसला

WWE SmackDown की शुरूआत में हुआ था शानदार सैगमेंट (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown की शुरूआत में हुआ था शानदार सैगमेंट (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Responds Paul Heyman Request: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) द ब्लडलाइन से बाहर निकलना चाहते हैं। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी बातों से ये बात जाहिर की। अब इस पर ब्लडलाइन को लीड कर रहे सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन में काफी बदलाव हो चुके हैं। सोलो सिकोआ ने पहले जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद इस फैक्शन को टामा टोंगा और टोंगा लोआ ने ज्वाइन किया। अब तो इस ग्रुप में जैकब फाटू भी शामिल हो गए हैं।

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सीएम पंक और पॉल हेमन का रीयूनियन देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। हेमन ने इस दौरान चेतावनी दी कि ब्लडलाइन पंक के लिए बाहर आ रहा है और वो यहां से चले जाएं। इसके बाद हेमन ने पंक को अपने साथ ले जाने के लिए भी कहा। हालांकि, पंक ने इसके बाद अपने ही अंदाज में हील फैक्शन का मजाक बना दिया।

ब्लडलाइन ने पंक को घेरा लेकिन कोडी रोड्स ने एंट्री की। इसके बाद सिकोआ अपने साथियोंं के साथ पीछे हट गए। सोलो सिकोआ ने अपने इंस्टाग्राम पर @wweonfox के वीडियो को दोबारा पोस्ट किया कि क्या पॉल हेमन ब्लडलाइन से बाहर निकलना चाहते हैं। सिकोआ ने अपनी वीडियो में नहीं शब्द जोड़ा है।

सोलो सिकोआ की पोस्ट (Photo: Solo Sikoa Instagram Account)
सोलो सिकोआ की पोस्ट (Photo: Solo Sikoa Instagram Account)

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने दिया था बड़ा बयान

सिकोआ ने साफ कर दिया है कि ब्लडलाइन को छोड़कर पॉल हेमन कहीं नहीं जाएंगे। पॉल हेमन और सिकोआ की इस समय बिल्कुल भी बन नहीं रही है। पॉल डरकर काम कर रहे हैं। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में ही सोलो ने कहा कि रोमन रेंस की वापसी अब कभी नहीं होने वाली है। ये सुनकर हेमन सहित फैंस भी चौंक गए थे।

Ad

रोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले कुछ हफ्तों में वो वापसी कर लेंगे। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications