WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की धमाकेदार वापसी होगी। रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन जरूर इस बात से चिंता में होंगे। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स (Adam Pearce) के लिए भी ये एपिसोड काफी खास रहेगा। ब्रॉक लैसनर ने एडम पीयर्स को दो एफ-5 दिए थे। लैसनर की वापसी की खबर सुनने के बाद पीयर्स बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। सोन्या डेविल (Sonya Deville) ने अब इस एपिसोड को और हाइप ट्वीट के जरिए कर दिया है। WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल ने किया ट्वीटसोन्या डेविल ने कह दिया कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड बहुत बड़ा होगा। इसके अलावा सोन्या डेविल ने एडम पीयर्स को भी सुरक्षित रहने के लिए कह दिया। सोन्या डेविल को भी पता है कि लैसनर और पीयर्स का सामना जरूर होगा। हालांकि सोन्या डेविल ने ये बात किसी और चीज़ को लेकर कही लेकिन संकेत उन्होंने बड़े दे दिए। दरअसल एडम पीयर्स की फ्लाइट में देरी हो गई थी और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। सोन्या डेविल ने भी एडम पीयर्स को जवाब दिया और कहा कि शुक्रवार बहुत बड़ा दिन होगा। Daddy Deville@SonyaDevilleWWEBig day tomorrow, travel safe partner 🙏 twitter.com/scrapdaddyap/s…Adam Pearce@ScrapDaddyAP‘Tis the season… for delayed flights. 🤮😡🤬7:41 AM · Dec 3, 202139528‘Tis the season… for delayed flights. 🤮😡🤬 https://t.co/jKsEiXR8FLBig day tomorrow, travel safe partner 🙏 twitter.com/scrapdaddyap/s…ब्रॉक लैसनर की ये वापसी खास होगी। ब्रॉक लैसनर रिंग में आकर क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। अक्टूबर में ब्रॉक लैसनर को WWE ने सस्पेंड कर दिया था। रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद लैसनर काफी गुस्से में आ गए थेे। रोमन रेंस, द उसोज, कैमरामैन और WWE ऑफिशियल के ऊपर उन्होंने हमला कर दिया था। WWE ने इसके बाद भारी जुर्माना भी लैसनर के ऊपर लगा दिया था।पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि लैसनर 10 दिसंबर को होने वाले एपिसोड में वापसी करेंगे। खबर के मुताबिक लैसनर ने इस एपिसोड के लिए रिंगसाइड का टिकट लिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लैसनर अब इस हफ्ते ही वापसी कर धमाल मचाएंगे। सैमी जेन क्या करेंगे ये देखने वाली बात भी होगी। पिछले हफ्ते रोमन रेंस के नए प्रतिद्वंदी के लिए बैटल रॉयल मैच हुआ था। इस मैच में सैमी जेन ने चौंकाने वाली जीत हासिल की थी।