WWE WrestleMania 38 में Roman Reigns का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन होगा खत्म, Brock Lesnar रचेंगे नया इतिहास? 

WWE WrestleMania 38 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE WrestleMania 38 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE WrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा। फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE का ये सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। हर साल इसे देखने के लिए लाखों लोग आते हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के लिए WWE ने कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। आगे आने वाले समय में कुछ और भी बड़े मैचों का ऐलान किया जाएगा।

Ad

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा टाइटल vs टाइटल मैच

WrestleMania 38 को लेकर सट्टाबाजार भी अभी से एक्टिव हो गया है। सट्टाबाजार ने पहले ही कुछ मैचों के विजेता को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। Bet Online ने अपनी रिपोर्ट में इस इवेंट में फेवरेट रेसलर्स का खुलासा कर दिया है। सट्टाबाजार के अनुसार देखा जाए तो इस बार मेनिया में कई चैंपियनशिप्स में बदलाव देखने को मिलेगा।

WrestleMania 38 में सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा। दोनों के बीट टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इस मैच में अभी तक सभी के फेवरेट ब्रॉक लैसनर माने जा रहे हैं। ब्रॉक लैसनर -140 चल रहे हैं और रोमन रेंस +100 में है। इस लिहाज से देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर की इस मैच में जीत हो रही है। यानी की WrestleMania 38 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो जाएगी।

WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ होगा। बियांका ब्लेयर इस मैच में काफी फेवरेट मानी जा रही हैं। बियांका ब्लेयर -140 में चल रही हैं और बैकी लिंच +100 में चल रही हैं। यहां भी टाइटल में बदलाव देखने को मिल रहा है। बियांका ब्लेयर यहां नई Raw विमेंस चैंपियनशिप बन सकती हैं।

WWE Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए इस इवेंट में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच मुकाबला होगा। रोंडा राउजी इस मैच में सभी की फेवरेट मानी जा रही हैं। रोंडा राउजी इस समय -200 चल रही हैं तो वहीं शार्लेट फ्लेयर +150 में हैं। यहां थोड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। अभी के हिसाब से रोंडा राउजी Smackdown विमेंस चैंपियनशिप बन जाएंगी। WrestleMania 38 के आयोजन में अभी लंबा समय बचा है। इस लिहाज से देखा जाए तो काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications