Royal Rumble 2022 में Brock Lesnar और Bobby Lashley के बीच होने वाले ऐतिहासिक WWE चैंपियनशिप मैच का संभावित विजेता सामने आया

Royal Rumble 2022 में होगा खतरनाक WWE चैंपियनशिप मैच
Royal Rumble 2022 में होगा खतरनाक WWE चैंपियनशिप मैच

WWE का अगला खास इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) होगा। पूरी दुनिया की नजरें इस इवेंट पर टिकी है। WWE ने इस इवेंट के लिए कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। मेंस रंबल मैच और विमेंस रंबल मैच के लिए भी कई दिग्गजों की एंट्री का ऐलान हो चुका है। खैर इस इवेंट के लिए सट्टाबाजार भी अभी से पूरी तरह तैयार हो गया है। सट्टाबाजार के अनुसार कुछ मैचों के संभावित रिजल्ट्स भी सामने आ गए है।

WWE Royal Rumble 2022 में इस बार होंगे शानदार मुकाबले

WWE द्वारा हमेशा अंतिम समय में कई बदलाव किए जाते हैं। हालांकि सट्टाबाजार के अनुसार भी देखा जाए तो रिजल्ट्स कुछ हद तक सही रहते हैं। शायद इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बैटऑनलाइन ने हमेशा की तरह संभावित नतीजे बता दिए है।

अभी के हिसाब से इस इवेंट में सबसे बड़ा मैच ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। दोनों के बीच ड्रीम मैच देखने के लिए काफी उत्साहित फैंस नजर आ रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉक लैसनर अपना टाइटल यहां पर डिफेंड कर लेंगे। अगर मार्केट का भाव देखें तो लैसनर -250 चल रहे हैं और वहीं बॉबी लैश्ले +170 में है। इस लिहाज से देखा जाए तो लैसनर अपना टाइटल आसानी से डिफेंड कर लेंगे।

बैकी लिंच और ड्रू ड्रॉप के बीच भी Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच होगा। बैकी लिंच -1200 के हिसाब से ऊपर है और वहीं ड्रूड्रॉप +750 में है। इस लिहाज से देखा जाए तो बैकी लिंच भी अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगी।

मेंस रंबल मैच में अभी तक सभी के फेवरेट पूर्व WWE चैंपियन बिग ई माने जा रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्रॉक लैसनर का नाम सामने आ रहा है। विमेंस रंबल मैच में संभावित विजेता के तौर पर बियांका ब्लेयर का नाम सामने आ रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर बेली का नाम है। हालांकि बेली की वापसी के बारे में अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। खैर अब देखना होगा कि WWE द्वारा इस इवेंट में क्या सरप्राइज प्लान किया जाता है।