WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 का आयोजन कुछ ही दिनों बाद होगा। फैंस और सुपरस्टार्स इस पीपीवी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। WWE ने मैच कार्ड भी तैयार कर लिया है। इस बार कई बड़े चैंपियनशिप मैच यहां पर होंगे। WWE चैंपियनशिप और स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप मैच भी फैंस को यहां देखने को मिलेगा। इन दोनों बड़े चैंपियनशिप मैचों का विजेता भी लगभग सामने आ गया है।WWE Crown Jewel 2021 में बिग ई और ड्रू मैकइंटायर के बीच होगा मुकाबला21 अक्टूबर को सऊदी अरब में इस पीपीवी का आयोजन होगा। सुपरस्टार्स और फैंस इस पीपीवी के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। डेव मैल्टजर ने भी अपनी रिपोर्ट में इन दोनों चैंपियनशिप मैचों को लेकर बड़ी बात कही है। 26 दिसंबर को WWE द्वारा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो का आयोजन होगा। मैल्टजर के अनुसार यहां WWE ने दो मैचों का प्लान कर लिया है। WWE चैंपियनशिप के लिए बिग ई का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ होगा। वहीं बैकी लिंच का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ होगा।WWE@WWE#WWEChampion @WWEBigE just laid down the challenge for @DMcIntyreWWE at #WWECrownJewel!#WWERaw7:03 AM · Oct 5, 20211695279#WWEChampion @WWEBigE just laid down the challenge for @DMcIntyreWWE at #WWECrownJewel!#WWERaw https://t.co/srI0lYesZ1Crown Jewel 2021 में बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का नतीजा लगभग सभी को पता है। मैकइंटायर को अब ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो WWE चैंपियनशिप बिग ई डिफेंड कर लेंगे। रिपोर्ट में भी इस बात पर मुहर लगा दी है।SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच इस पीपीवी में होगी। बैकी लिंच अपने टाइटल को बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैकी लिंच अपना टाइटल यहां डिफेंड कर लेंगी। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर को अब रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया हैं। साशा बैंक्स ब्लू ब्रांड का हिस्सा रहेंगी। ड्राफ्ट में इस बार शार्लेट फ्लेयर को ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया हैं। फ्लेयर के पास इस समय Raw विमेंस चैंपियनशिप हैं। Crown Jewel 2021 में इस बार फैंस को काफी मजा आएगा। WWE ने इस पीपीवी को सफल बनाने के लिए काफी अच्छे प्लान तैयार किए है।