इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के ओपनिंग सैगमेंट ने सभी को चौंका दिया। फैंस को जो दिखा वो कुछ समझ किसी को नहीं आया। दरअसल WWE SmackDown की शुरुआत में दिखाया गया कि इलायस को एक गाड़ी से ठोका गया। और उनकी बुरी हालत है। इसके बाद पुलिस आई गई। पुलिस को उस गाड़ी से एक कागज मिला, जिससे पता चला कि ये जैफ हार्डी की गाड़ी है। इसके बाद बताया गया कि गाड़ी ठोकने वाले को परफॉर्मेंस सेंटर के पीछे जाते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने उधर जांच की और उन्हें घायल जैफ हार्डी देखने को मिले। पुलिस उन्हें बाहर लेकर आए और पूछा कि गाड़ी उनकी है या नहीं। इसके बाद उन्हें पुलिस अरेस्ट कर के ले गई।ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआWhat is happening?!? #SmackDown pic.twitter.com/DOlACmpGW2— WWE on FOX (@WWEonFOX) May 30, 2020हालांकि मेन इवेंट में जब डेनियल ब्रायन और शेमस का मैच चल रहा था तो जैफ हार्डी ने इस मैच में दखलअंदाजी की और शेमस इस वजह से ये मैच हार गए। WWE.com ने इसके बाद जैफ हार्डी को अरेस्ट करने का अपडेट दिया। WWE ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के बाद जैफ हार्डी को छोड़ दिया। साथ ही साथ ये भी बताया गया कि जैफ हार्डी के टेस्ट भी हुए। WWE स्मैकडाउन में जैफ हार्डीWait a minute!#SmackDown @JEFFHARDYBRAND pic.twitter.com/iV7tzHf6Ri— WWE (@WWE) May 30, 2020कई दिनों से जैफ हार्डी रिंग से गायब था। जैफ हार्डी ने एक महीने पहले धमाकेदार वापसी की। शेमस के साथ उन्होंने अपनी दुश्मनी शुरू की। हफ्ते दर हफ्ते इनके बीच दुश्मनी सामने आई। हालांकि इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बैकलैश में इन दोनों के बीच मैच होगा। अब फिलहाल ये बात सामने नहीं आई है कि इलायस के ऊपर जैफ हार्डी की गाड़ी से किसने हमला किया। अगले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में इसे लेकर पूरी जानकारी मिल सकती है।ये भी पढ़ें:- 4 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE के खिलाफ कोर्ट में केस किया