# अकम

अकम मौजूदा WWE रोस्टर की सबसे तगड़ी टैग टीमों में से एक का हिस्सा हैं। AOP (अकम और रेजर) पूर्व रॉ टैग टीम चैंपियन टीम भी रहे है, दुर्भाग्यवश जब इस तगड़ी टीम को पुश मिलना शुरू हुआ तो अकम को चोट के कारण काफी समय WWE से बाहर बिताना पड़ा।
कनाडा में जन्मे इस WWE सुपरस्टार को ट्विटर पर करीब 47 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं। जैसे-जैसे WWE में उन्हें बड़ा पुश मिलेगा संभव ही उनकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें सैथ रॉलिंस चैंपियनशिप मैचों में कभी नहीं हरा पाए
# सिंह ब्रदर्स

सुनील सिंह और समीर सिंह की यह भारतीय जोड़ी पिछले 3 साल से लगातार WWE का हिस्सा बनी हुई है, एक साल बाद ही उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ और उन्हें जिंदर महल के मैनेजर की भूमिका सौंपी गई।
2 साल मेन रोस्टर में बिताने के बाद भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली, अब इसी कारण उन्हें सुपर स्टार शेक-अप 2019 में वापस WWE 2015 में भेज दिया गया है। दोनों के करियर को ध्यान में रखते हुए WWE ने अच्छा फैसला लिया है क्योंकि मेन रोस्टर में पूर्व चैंपियन सुपरस्टार्स को ही चांस नहीं मिल पा रहा है, तो फिर सिंह ब्रदर्स के लिए चांस बेहद कम थे।