स्टैफनी मैकमैहन की कुल कमाई (Stephanie McMahon Net Worth)


पूरा नामस्टैफनी मैकमैहन लेवेस्क्यू
उम्र (2022)45 साल
निवास स्थानवेस्टन, कनेक्टीकट, संयुक्त राज्य अमेरिका
सैलरी1.7 मिलियन डॉलर्स
स्टैफनी मैकमैहन की कुल संपत्ति (2022)150 मिलियन डॉलर्स
कमाई के स्रोतWWE, यूएसओ मेट्रोपॉलिटन वॉशिंग्टन, पिट्सबर्ग संस्था द्वारा संचालित बच्चों का अस्पताल, अन्य व्यवसाय
चैरिटीConnor's Cure, Make-A-Wish, Susan G.Komen for the cure
वैवाहिक जीवनट्रिपल एच से शादी की



स्टैफनी मैकमैहन अमेरिकन बिजनेस वूमेन और प्रोफेशनल रेसलिंग पर्सनालिटी हैं। स्टैफनी मैकमैहन का असली नाम स्टैफनी मेरी मैकमैहन है। उनका जन्म 24 सिंतबर 1976 को हुआ था और साल 2022 में उनकी उम्र 46 साल हो चुकी हैै। स्टैफनी मैकमैहन की हाईट 5 फुट 8 इंच है जबकि उनका वजन 65 किलो है। बता दें, स्टैफनी मैकमैहन के पिता विंस मैकमैहन हैं जो कि WWE के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं, उनकी मां का नाम लिंडा मैकमैहन है। इसके अलावा स्टैफनी मैकमैहन के भाई का नाम शेन मैकमैहन हैं। शेन मैकमैहन WWE दिग्गज हैं लेकिन वो मौजूदा समय में कंपनी का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, स्टैफनी मैकमैहन के पति का नाम ट्रिपल एच है।

स्टैफनी मैकमैहन ने साल 2000 में ट्रिपल एच को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद इन दोनों ने आखिरकार साल 2003 में शादी कर ली थी और साल 2022 में भी इन दोनों की जोड़ी बरकरार है। स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच की 3 बेटियां भी हैं। उनकी बेटियों के नाम वॉन एवलिन लेवेस्की, ऑरोरा लेवेस्की और मर्फी क्लेयर लेवेस्की है। ट्रिपल एच ने मौजूदा समय में WWE की जिम्मेदारी संभाल रखी है और वो इस वक्त कंपनी में क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रहे हैं। स्टैफनी मैकमैहन भी इस वक्त WWE में बहुत बड़े पद पर मौजूद हैं। स्टैफनी मैकमैहन मौजूदा समय में निक खान के साथ मिलकर WWE की CEO बन चुकी हैं। बता दें, विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बाद स्टैफनी मैकमैहन और निक खान को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

स्टैफनी मैकमैहन WWE में मैकमैहन फैमिली की चौथी पीढ़ी की रेसलिंग प्रमोटर हैं और उन्होंने काफी कम उम्र में ही कंपनी के लिए काम करना शुरू कर दिया था। WWE में इतने सालों से काम करके स्टैफनी मैकमैहन ने जो अनुभव प्राप्त किया है, इस वजह से ही उन्हें आज कंपनी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की वजह से स्टैफनी मैकमैहन का WWE में ऑन-स्क्रीन नज़र आना काफी कम हो गया है। बता दें, स्टैफनी मैकमैहन आखिरी बार WWE टेलीविजन पर सऊदी अरब में हुए Crown Jewel 2022 इवेंट में नज़र आई थीं।

स्टैफनी मैकमैहन ने अपने पति ट्रिपल एच के साथ नज़र आकर Crown Jewel 2022 इवेंट की शुरूआत की थी। वहीं, स्टैफनी मैकमैहन ने WWE में अपना आखिरी मैच WrestleMania के ग्रैंडेस्ट स्टेज पर लड़ा था। यह मैच WrestleMania 34 में देखने को मिला था। इस मैच में स्टैफनी मैकमैहन ने अपने पति ट्रिपल एच के साथ मिलकर रोंडा राउजी और कर्ट एंगल का सामना किया था और इस मैच में स्टैफनी & ट्रिपल एच की हार हुई थी। मौजूदा समय में स्टैफनी मैकमैहन ने इन-रिंग कम्पटीशन से रिटायरमेंट ले लिया है और वो शायद ही कभी WWE रिंग में मैच लड़ते हुए दिखाई देंगी।


स्टैफनी मैकमैहन का वर्तमान नेट वर्थ

स्टैफनी मैकमैहन ने अपने करियर की शुरूआत से ही बैकस्टेज के साथ-साथ ऑन-स्क्रीन भी काम करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा स्टैफनी के खुद के बिजनेस भी मौजूद हैं। यही कारण है कि मौजूदा समय में स्टैफनी मैकमैहन ने बहुत बड़ी संपत्ति बना ली है। Celebrity Net Worth के अनुसार, स्टैफनी मैकमैहन की साल 2022 में नेट वर्थ यानि कुल कमाई 150 मिलियन डॉलर (12 अरब 26 करोड़ 22 लाख और 75 हजार) रूपए हो चुकी है।

यही नहीं, WWE के टोटल शेयर्स के 2.5 प्रतिशत स्टैफनी मैकमैहन के पास है। साथ ही, टोटल वोटिंग पावर में स्टैफनी मैकमैहन का हिस्सा 4.5 प्रतिशत है। यह चीज़ दर्शाती है कि स्टैफनी मैकमैहन का WWE पर कितना कंट्रोल है। बता दें, साल 2022 में स्टैफनी मैकमैहन की नेट वर्थ में 200,886 डॉलर यानि करीब 1 करोड़ 64 लाख और 28 हजार रूपए की कमी आई थी। हालांकि, इसके बावजूद भी स्टैफनी मैकमैहन साल 2022 में अमेरिका के सबसे अमीर महिलाओं में से एक बनी हुई हैं।

स्टैफनी मैकमैहन का वेतन

स्टैफनी मैकमैहन की पहले सैलरी 730,000 डॉलर यानि करीब 5 करोड़ 97 लाख रूपए हुआ करती थी। हालांकि, WWE में सीईओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही स्टैफनी मैकमैहन को मिल रहे सैलरी में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें, मौजूदा समय में स्टैफनी मैकमैहन की सैलरी 730,000 डॉलर से बढ़कर 1.35 मिलियन डॉलर यानि करीब 11 करोड़ 4 लाख 63 हजार रूपए हो चुकी है। देखा जाए तो इस वक्त स्टैफनी की सैलरी लगभग दोगुनी हो चुकी है।

स्टैफनी मैकमैहन की उपलब्धियां

स्टैफनी मैकमैहन ने केवल 13 साल की उम्र से ही WWE के लिए काम करना शुरू कर दिया था और वो कई मर्चेंडाइज के लिए मॉडलिंग करती हुई दिखाई दी थीं। इसके बाद स्टैफनी मैकमैहन ने साल 1999 में पहली बार नियमित रूप से WWE टेलीविजन पर नज़र आना शुरू किया था। उस वक्त वो द अंडरटेकर के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दी थीं। हालांकि, स्टैफनी मैकमैहन WWE के मालिक की बेटी थीं लेकिन उन्होंने कंपनी में अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। स्टैफनी मैकमैहन का रेसलिंग करियर उतना लंबा नहीं चला था लेकिन इस दौरान वो कई बड़े सुपरस्टार्स का सामना करती हुई दिखाई दी थीं।

यही नहीं, स्टैफनी मैकमैहन अपने करियर के दौरान एक मौके पर विमेंस चैंपियन बनने में भी कामयाब रही थीं। इसके अलावा वो 2 बार की स्लैमी अवॉर्ड विजेता रह चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने साल 2016 में Vincent J McMahon Legacy of Excellence अवॉर्ड भी जीता था। स्टैफनी मैकमैहन को साल 2000 में Pro Wrestling Illustrated की तरफ से वूमेन ऑफ द ईयर का खिताब भी मिला था। इसके अलावा स्टैफनी मैकमैहन को 4 बार Most Powerful Women अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। यही नहीं, स्टैफनी मैकमैहन को International Sports Hall of Fame में शामिल किया जा चुका है और उन्हें यह सम्मान 9 अक्टूबर 2021 को मिला था।

हालांकि, दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन को अभी WWE हॉल ऑफ फेम में जगह नहीं दी गई है लेकिन कंपनी में स्टैफनी के बेहतरीन योगदान को देखते हुए भविष्य में उनका WWE हॉल ऑफ फेमर बनना तय लग रहा है। स्टैफनी मैकमैहन का WWE में विमेंस रेवोल्यूशन लाने में भी बहुत बड़ा रोल रहा है और उन्होंने विमेंस सुपरस्टार्स को कंपनी में अलग पहचान दी थी।