Stephanie McMahon Message For Entire Bloodline: साल 2020 में WWE में रोमन रेंस और पॉल हेमन ने द ब्लडलाइन का निर्माण किया था। इस ग्रुप को लगातार इसके बाद जबरदस्त सफलता मिली। इसमें शामिल सदस्य आज कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। खुद रोमन रेंस का कद भी काफी ऊंचा हो गया है। हाल ही में Stephanie's Places के एपिसोड में अनोआ’ई फैमिली को दिखाया गया। इसके बाद स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) ने रोमन रेंस, जिमी उसो, जे उसो और द ब्लडलाइन के बाकि सदस्यों को एक संदेश भेजा है।
पिछले साल WWE में असली ब्लडलाइन का मुकाबला नई ब्लडलाइन के साथ हुआ था। Survivor Series में ब्लडलाइन WarGames मैच भी देखने को मिला था, जहां पर रोमन रेंस की टीम ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2025 की शुरुआत में Raw नेटफिलिक्स डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था। इस मुकाबले में रोमन ने जीत हासिल कर उला फाला अपने नाम की थी। इसके बाद से धीरे-धीरे ब्लडलाइन के कहानी को खत्म कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर मैकमैहन ने द ब्लडलाइन के साथ बिताए गए पल को याद किया और कहा कि उन्हें उनकी स्टोरी को सुनने का सौभाग्य मिला। मैकमैहन ने कहा,
द ब्लडलाइन के साथ BBQ। इनकी कहानी को मुझे सुनने का सौभाग्य मिला। खासकर तब जब चीजें कंट्रोल से बाहर हो गईं। निश्चित तौर पर ये अनमोल यादें हैं।
WWE WrestleMania 41 में ब्लडलाइन सदस्यों को मिली सफलता
कुछ हफ्ते पहले WrestleMania 41 का सफल समापन हो गया है। वहां पर जे उसो ने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा जेकब फाटू ने एलए नाइट को हराकर यूएस टाइटल जीता। रोमन रेंस को सफलता नहीं मिल पाई। रोमन को ट्रिपल थ्रेट मैच में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के खिलाफ हार मिली। मुकाबले में रोमन और पंक को पॉल हेमन ने धोखा दे दिया था। वो सैथ रॉलिंस के साथ चले गए। इसके बाद Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर पंक और रेंस की हालत खराब की। रॉलिंस का ग्रुप अब काफी मजबूत हो गया है।