WWE में एंट्री कर रेसलिंग वर्ल्ड में सनसनी फैलाने वाले रेसलर ने किया धमाकेदार डेब्यू, मौजूदा चैंपियन को मात देकर जमाई अपनी धाक

WWE
हाल ही में इस स्टार ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था (Photo: WWE.com)

Stephanie Vaquer Makes Debut: हाल ही में खबर सामने आई थी कि WWE के साथ खतरनाक रेसलर स्टैफनी वकेर (Stephanie Vaquer) ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। दिग्गज शॉन माइकल्स ने इस बारे में जानकारी दी थी। बड़ी खबर ये है कि उनका डेब्यू भी हो गया है।

Ad

स्टैफनी वकेर ने जब WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया तब रेसलिंग वर्ल्ड में सनसनी फैल गई थी। तब से सब ये ही सोच रहे थे कि उनका इन-रिंग डेब्यू कब होगा। कंपनी ने इस चीज में ज्यादा देर नहीं लगाई और फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया।

WWE ने पहले ऐलान किया कि स्टैफनी वकेर मेक्सिको सिटी में होने वाले लाइव इवेंट का हिस्सा होंगी। ये बात सुनकर फैंस बहुत खुश हुए। अच्छी बात रही कि सभी इस शो के लिए भी उत्सुक थे। लाइव इवेंट में वकेर का मुकाबला WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन आईला डौन के साथ हुआ। वकेर ने मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।

Ad

मैच के बाद वकेर ने एक प्रोमो भी कट किया। उन्होंने WWE में अपनी एंट्री को लेकर बात रखी। उन्होंने कहा कि वो अपना सपना जी रही हैं। वकेर ने ये भी कहा कि वो WWE में आकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

WWE में एंट्री से पहले वकेर ने अपना आखिरी मुकाबला 30 जून को AEW/NJPW फॉरबिडन डोर 2024 इवेंट में लड़ा था। वो इस मेगा इवेंट में NJPW स्ट्रांग विमेंस टाइटल और AEW टीबीएस चैंपियनशिप मैच मर्सिडीज मोने से हार गईं थीं।

WWE में सफलता हासिल करने के लिए स्टैफनी वकेर को करनी पड़ेगी बहुत मेहनत

31 साल की वकेर को WWE का बड़ा सुपरस्टार बनने के लिए लंबी राह तय करनी है। मेन रोस्टर में सफलता हासिल करने लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, उनके पास टैलेंट की कमी नहीं हैं। शॉन माइकल्स के नेतृत्व में पहले वो NXT में अपना जलवा दिखाएंगी।

वकेर के रूतबे के हिसाब से देखा जाए तो ट्रिपल एच की नज़रें भी उनके ऊपर होंगी। उनकी मेन रोस्टर में भी जल्दी एंट्री हो सकती है। खैर लाइव इवेंट में इस बार वकेर ने अपना जलवा दिखाया है। अब देखना होगा कि WWE टीवी पर उनका धमाल कब देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications