SummerSlam में शार्लेट फ्लेयर के लिए 5 विरोधी जो सबसे अच्छे साबित होंगे 

इनमें से कौन होगा शार्लेट का विरोधी?
इनमें से कौन होगा शार्लेट का विरोधी?

इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव में समरस्लैम पे-पर-व्यू के लिए एक और मैच होने का संकेत दिया गया था। शार्लेट फ्लेयर बैकस्टेज नाराज आईं और ऐसा इसलिए क्योंकि वह समरस्लैम में नहीं लड़ रही थीं जबकि बेली और एम्बर मून इस शो में लड़ते हुए नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: SmackDown में रोमन रेंस और केविन ओवेंस द्वारा शेन मैकमैहन की पिटाई के बाद ट्विटर पर फैंस की

स्मैकडाउन में शार्लेट फ्लेयर का मैच भी एम्बर मून के साथ हुआ था और इस शो में बेली के कारण द क्वीन की हार हो गई थी। बैकस्टेज उन्होंने कहा कि वह समरस्लैम में जरूर होंगी और उनका विरोधी एम्बर से भी अच्छा होगा। इस समय WWE रोस्टर में कुछ ही सुपरस्टार्स हैं जो शार्लेट के लिए अच्छे विरोधी साबित होंगे लेकिन अब शार्लेट ने फैंस से वादा कर ही दिया है तो WWE उसे पूरा जरूर करेगी। आईये जानें ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो समरस्लैम 2019 में शार्लेट फ्लेयर का सामना कर सकते हैं।

#5 ट्रिश स्ट्रेटस

ट्रिश स्ट्रेटस
ट्रिश स्ट्रेटस

स्मैकडाउन में शार्लेट ने अपने प्रोमो के दौरान जिन शब्दों का इस्तेमाल किया था उससे तो यहीं लग रहा है कि पुराने एरा का कोई सुपरस्टार अपनी वापसी करके द क्वीन का सामना करेगा। शार्लेट ने अपने प्रोमो के दौरान कहा कि वह ये साबित कर देंगी कि वह अबतक की सबसे शानदार विमेंस रेसलर हैं और अगर आप लोग WWE के बड़े फैन हैं तो आप जानते होंगे कि ये टाइटल एक समय पर ट्रिश स्ट्रेटस के पास भी था।

इसके अलावा एक अफवाह के अनुसार इन दोनों के बीच समरस्लैम में मैच जरूर होगा क्योंकि इस समय WWE का यही प्लान है। अब देखना होगा कि ये अफवाह सच साबित होती है या फिर नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 साशा बैंक्स

साशा बैंक्स
साशा बैंक्स

साशा बैंक्स काफी लंबे समय से WWE में नजर नहीं आई हैं। उन्हें आखिरी बार रेसलमेनिया 35 में देखा गया था जब द बॉस एंड हग कनेक्शन ने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को द आइकॉनिक्स के खिलाफ गवाया था। इससे बैंक्स को काफी गुस्सा आया और इस वजह से वह अभी तक WWE में नजर नहीं आई हैं। हालाँकि नई रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही बैंक्स WWE में अपनी वापसी करेंगी और अगर ऐसा होता है तो शार्लेट उनके लिए एक अच्छी विरोधी साबित हो सकती हैं।

दोनों रेसलर्स पहले भी एक दूसरे के साथ दुश्मनी कर चुके हैं और इन दोनों की दुश्मनी को फैंस ने पसंद भी किया था।

#3 एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस इस समय WWE की सबसे बड़ी महिला रेसलर्स में से एक बन चुकी हैं। विंस मैकमैहन को भी उनका काम काफी पसंद आता है लेकिन ब्लिस के लिए समरस्लैम में कोई मैच बुक नहीं किया गया है। बेली अपने टाइटल को एम्बर मून के खिलाफ डिफेंड करेंगी जबकि बैकी लिंच अपने टाइटल को नटालिया के खिलाफ डिफेंड करेंगी और क्योंकि ब्लिस के पास कोई मुकाबला नहीं है, WWE उनका मैच शार्लेट के खिलाफ करवा सकती है।

#2 रोंडा राउजी

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच मैच होने के कई कारण हैं। दोनों रेसलर्स की दुश्मनी अभी भी ख़त्म नहीं हुई है और फैंस को ये भी नहीं भूलना चाहिए कि शार्लेट ने एक समय पर रोंडा को केंडो स्टिक से बहुत मारा भी था। अफवाहों के अनुसार रोंडा जल्द ही अपनी वापसी कर सकती हैं और WWE उनकी वापसी एक बड़े सुपरस्टार के खिलाफ ही करवाना चाहेंगी और वो सुपरस्टार शार्लेट हो सकती हैं।

#1 बैकी लिंच

बैकी लिंच
बैकी लिंच

इस मैच के होने की सम्भावना काफी काम है लेकिन ये सच है कि लिंच बनाम शार्लेट समरस्लैम के लिए एक बड़ा मैच होगा। आप में से कुछ सोच रहे होंगे कि लिंच तो अपना टाइटल नटालिया के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं तो उनका मैच शार्लेट के साथ कैसे हो सकता है। हालाँकि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि मौजूदा रॉ विमेंस चैंपियन ने पहले भी डबल ड्यूटी की है और शार्लेट अचानक से टाइटल पिक्चर में आते हुए कई बार नजर आ चुकी हैं। इन दो वजहों से इनका मैच हो सकता है।