हाल ही में सुनील सिंह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था और इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2019 को उनकी पत्नी ने उनके पहले बच्चे को जन्म दिया। इस ट्वीट में उन्होंने अपने पहले बच्चे की फोटो शेयर की और बताया कि उनके बच्चे का नाम गुरवीर सिंह सिहारा है।On December 13th, 2019, my wife and I welcomed our son, Gurveer Singh Sihra into this world. Thank you God for this amazing blessing. 🙏🏽❤️(Baby boy needs tassels!) #BabyBollywood pic.twitter.com/YNYgoIhPFN— Singh Brothers (@SinghBrosWWE) December 19, 2019कुछ समय बाद WWE ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सुनील सिंह के हुए पहले बच्चे पर एक पोस्ट डाली और इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि सुनील सिंह के बच्चे का वजन 2.76691 किलोग्राम है। बच्चे के जन्म के बाद से ही मां और बच्चा दोनों अच्छी स्थिति में है और इस पोस्ट में कंपनी बताया कि सुनील अब एक लम्बी छुट्टी पर है।सुनील सिंह ने अपने भाई समीर सिंह के साथ WWE में अपना पहला डेब्यू कंपनी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट क्रूजरवेट क्लासिक 2016 में किया था लेकिन यह दोनों भाई इस टूर्नामेंट को जीत नहीं पाए। कंपनी इन दोनों भाई के रिंग में काम और प्रोमो स्किल से बहुत प्रभावित हुई थी और उन्हें कंपनी में शामिल कर लिया।इन्होंने NXT में अपना डेब्यू बॉलीवुड बॉयज़ टैग टीम नाम से किया था लेकिन कुछ समय बाद WWE ने इस टीम का नाम बदलकर द सिंह ब्रदर्स कर दिया। NXT में इस टैग टीम ने बहुत ही अच्छा काम किया और इसलिए कंपनी ने उन्हें स्मैकडाउन के मेन रोस्टर के अंदर शामिल कर लिया। मेन रोस्टर में डेब्यू के बाद इन्होंने जिंदर महल के साथ अपनी टीम बनाई और इस टीम को फैंस ने बहुत पसंद किया।