#2 सीएम पंक
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/66535-15489586365334-800.jpg 1920w)
सीएम पंक WWE इतिहास में कंपनी छोड़ने वाले सबसे हाई-प्रोफाइल और सबसे बड़े रैसलर हैं। हालांकि इस बात को लेकर काफी लोग बहस कर सकते हैं कि ऐसा करने वाले सबसे बड़े रैसलर स्टोन कोल्ड थे। 2014 में जब पंक को स्मैकडाउन या फिर रॉ किसी पर भी शेड्यूल के हिसाब से काम नहीं मिला तो उन्होंने कंपनी छोड़ दी और तब से उन्हें वापस नहीं देखा गया।
बाद में पंक ने कोल्ट कबाना के पोडकास्ट पर खुलासा किया था कि उन्हें कंपनी से बाहर आने के लिए दो महीने का सस्पेंशन दिया गया था और फिर सस्पेंशन खत्म होने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं किया गया। दुर्भाग्य की बात यह रही कि उनकी शादी के दिन ही उन्हें निलंबन के कागजात थमाए गए।
पंक को WWE छोड़े 5 साल का समय हो गया है और उन्होंने तब से ही रैसलिंग नहीं की है। उन्होंने MMA करियर की शुरुआत भी की थी लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि वह कमेंटेटर के रोल में सफल होते दिख रहे हैं।