WWE दिग्गज और 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शार्लेट फ्लेयर ने पिछले 144 दिनों से अपनी स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप किसी बड़े इवेंट में डिफेंड नहीं की। इस हफ्ते सऊदी अरब में एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) इवेंट का आयोजन होगा। यहां भी फ्लेयर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड नहीं करेंगी। हालांकि वो टैग टीम मैच में एक्शन में जरूर नजर आएंगी। WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर का Elimination Chamber इवेंट में दिखेगा जलवाElimination Chamber इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और सोन्या डेविल का मुकाबला रोंडा राउजी और नेओमी के साथ होगा। Premium Live Event में शार्लेट फ्लेयर ने अभी तक SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड नहीं की। जब से उन्होंने ब्लू ब्रांड में कदम रखा तब से वो ये काम नहीं कर पाईं। पिछले साल सितंबर में Extreme Rules पीपीवी में शार्लेट फ्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। अब WWE ने पीपीवी शब्द को हटा दिया है। वैसे इस बात को सोचा जाए तो बहुत ही चौंकाने वाली खबर है।WWE@WWETry as she might, there was no avoiding #TheQueen for @AlexaBliss_WWE! #ExtremeRules @MsCharlotteWWE6:42 AM · Sep 27, 20211170245Try as she might, there was no avoiding #TheQueen for @AlexaBliss_WWE! 👀#ExtremeRules @MsCharlotteWWE https://t.co/NrKYnHLW3OElimination Chamber मैच में इस बार एलेक्सा ब्लिस भी हिस्सा लेंगी। इससे पहले उनका अंतिम मैच सितंबर में शार्लेट फ्लेयर के साथ ही हुआ था। Elimination Chamber इवेंट में शार्लेट फ्लेयर अपना टाइटल डिफेंड नहीं करेंगी लेकिन इसके बाद WrestleMania 38 में जरूर वो अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। रोंडा राउजी के साथ उनके मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया हैं। तब तक फ्लेयर की ये स्ट्रीक 188 दिन की हो जाएगी। हालांकि ये खबर फ्लेयर के लिए अच्छी नहीं होगी। कंपनी द्वारा शार्लेट फ्लेयर को क्यों प्रोटेक्ट किया जा रहा है ये किसी को नहीं पता। बैकी लिंच ने लगातार अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की हैं। फ्लेयर ने वीकली शो में जरूर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की लेकिन यहां बदलाव देखने को नहीं मिला। शायद कंपनी ने कुछ और प्लान फ्लेयर के लिए तैयार किया होगा। WrestleMania 38 में शार्लेट फ्लेयर अपनी चैंपियनशिप रोंडा राउजी के खिलाफ डिफेंड कर पाएंगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी। खैर अब सभी की नजरें Elimination Chamber इवेंट पर होंगी। फ्लेयर और राउजी का यहां पर आमना-सामना होगा। फैंस को काफी एक्शन इस इवेंट में देखने को मिलेगा।