T20 World Cup में सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के कायल हुए दिग्गज पूर्व WWE चैंपियन, बहुत ही चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी

WWE
WWE सुपरस्टार ने की सूर्युकमार यादव की तारीफ

Drew Mcintyre & Suryakumar Yadav: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) भी भारत के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बल्लेबाजी के कायल हो गए हैं और उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए स्काई की जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ खेली गई तूफानी पारी की जमकर तारीफ की है।

हाल ही में मेलबर्न में भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 61* रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान स्काई ने 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। भारत दौरे पर आए हुए ड्रू मैकइंटायर को भी स्काई की पारी पसंद आई और उन्होंने सूर्य को विश्व का बेस्ट टी20 खिलाड़ी बताया।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने ट्वीट करते हुए कहा,

"मैं अभी कुछ देर पहले मुंबई पहुंचा और सूर्यकुमार यादव ने साबित किया कि वो क्यों मौजूदा समय में पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बेहतरीन टी20 खिलाड़ी हैं। स्काई की बहुत बढ़िया पारी। हेलो इंडिया।"

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने 5 में से 4 लीग मुकाबलों को जीतते हुए अपने ग्रुप को टॉप करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है।

आपको बता दें कि मुंबई आने के बाद अपने भारतीय फैंस के लिए पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने हिंदी में ट्वीट करते हुए सभी को हेलो कहा।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने Crown Jewel 2022 में दर्ज की जबरदस्त जीत

हाल ही में सऊदी अरब में समाप्त हुए Crown Jewel 2022 में दिग्गज पूर्व WWE चैंपियन का मुकाबला कैरियन क्रॉस के खिलाफ हुआ। दोनों सुपरस्टार्स के बीच स्टील केज मैच देखने को मिला, जिसे अंत में मैकइंटायर ने केज को एक्सकेप करते हुए जीता। इसी के साथ मैकइंटायर ने Clash at the Castle में कैरियन क्रॉस के खिलाफ मिली हार का बदला भी लिया।

अभी मैकइंटायर भारत में हैं और वो निश्चित ही यहां पर वो अपने भारतीय फैंस से भी मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें इस हफ्ते होने वाले SmackDown के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है और देखना दिलचस्प होगा कि उनकी अगली स्टोरीलाइन किसके खिलाफ देखने को मिलती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।