"मेरी गर्दन"- WWE SmackDown में साथी द्वारा खतरनाक हमला होने के बाद फेमस स्टार ने तोड़ी चुप्पी

एक सुपरस्टार की गर्दन को हुआ नुकसान (Photo: WWE.com)
एक सुपरस्टार की गर्दन को हुआ नुकसान (Photo: WWE.com)

Tama Tonga Shares Update After Attack: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में मेन इवेंट के दौरान जबरदस्त धमाल मचा था। इसके दौरान जेकब फाटू (Jacob Fatu), ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेमियन प्रीस्ट Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच लड़ रहे थे। उसी दौरान एक सुपरस्टार खतरनाक हमले का शिकार हो गया था। अब उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए महज दो शब्दों में दर्द को बयां किया है। इसके कारण यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या उनकी रिंग से कुछ समय के लिए छुट्टी होने वाली है।

Ad

जेकब फाटू, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेमियन प्रीस्ट SmackDown के मेन इवेंट में Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच जीतने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय सोलो सिकोआ ने आकर जेकब को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया था। उन्हें रोकने के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स भी आए थे। जब सोलो ने समोअन स्पाइक को रोड्स पर हिट करने का प्रयास किया, तो उस समय टामा टोंगा ने कोडी को पकड़ रखा था। द अमेरिकन नाइटमेयर ने खुद को बचाया और इसकी वजह से टोंगा को स्पाइक लग गया। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जवाब में अपनी स्थिति को बताते हुए कहा,

"मेरी गर्दन।"

आप उनके कमेंट से जुड़े स्क्रीनशॉट को यहां पर देख सकते हैं:

Ad

सोलो सिकोआ हालिया SmackDown एपिसोड में नजर आए थे। उन्होंने बैकस्टेज जेकब फाटू के साथ एक सैगमेंट किया। इसमें उन्होंने जेकब के अंदाज में कहा कि वह फाटू से प्यार करते हैं। सोलो शायद इसी बात को जताने के लिए मैच के दौरान बाहर आए थे। यह बात और है कि उनका दांव उलटा पड़ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि ना केवल सोलो ने टामा को स्पाइक मूव हिट कर दिया, बल्कि जेकब भी अपना मैच हार बैठे। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

WWE SmackDown के पिछले एपिसोड में वापस आए थे सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच रोमन रेंस के खिलाफ हार गए थे। वह 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown में नजर आए, लेकिन बिना कुछ बोले ही बाहर चले गए थे। 7 फरवरी 2025 को हुए SmackDown एपिसोड में कोडी रोड्स और जे उसो ने जेकब फाटू और टामा टोंगा को मेन इवेंट में हरा दिया था। इसके बाद सोलो ने वापसी करते हुए रोड्स को स्पाइक मूव लगा दी थी। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते होने वाले शो में सिकोआ क्या जवाब देते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications