WWE में द बीस्ट vs काऊबॉय: Brock Lesnar का कौन-सा कैरेक्टर ज्यादा बेहतर है?

Ujjaval
द बीस्ट WWE में जबरदस्त नाम कमा चुके हैं
द बीस्ट WWE में जबरदस्त नाम कमा चुके हैं

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में अपने डॉमिनेंट अंदाज से बहुत नाम कमाया है और ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया है। ब्रॉक लैसनर WWE में हील और बेबीफेस दोनों कैरेक्टर्स में काम कर चुके हैं। उन्हें हील के तौर पर द बीस्ट बुलाया जाता था और अभी वो काऊबॉय वाले गिमिक में दिखाई दे रहे हैं। सभी के मन में सवाल होगा कि ब्रॉक लैसनर का कौन-सा रूप ज्यादा बेहतर है।

द बीस्ट vs काऊबॉय: WWE में Brock Lesnar किस रूप में बेहतर काम करते हैं?

'द बीस्ट' ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने सालों तक द बीस्ट के तौर पर बड़ा नाम कमाया है। उन्हें यह नाम इसीलिए दिया गया था क्योंकि वो लगातार अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन करते हुए डॉमिनेशन दिखाते थे। कोई उन्हें रोकने में सफल नहीं होता था। अपने पूरे करियर में उन्होंने विरोधियों के खिलाफ दबदबा बनाया है।

इस गिमिक में रहते हुए लैसनर ने 5 बार WWE चैंपियनशिप जीती है और वो 3 मौकों पर यूनिवर्सल टाइटल जीतने में सफल रहे हैं। उनके साथ पॉल हेमन रहते थे और इसी कारण वो माइक पर उतना नहीं बोलते थे। लैसनर क्लीन शेव लुक रखते थे और उनके बाल भी छोटे रहते थे। ब्रॉक रिंग में अपना दबदबा बनाने पर मुख्य रूप से ध्यान देते थे। लैसनर ने कई दिग्गजों को इसी गिमिक में हराया है।

'काऊबॉय' ब्रॉक लैसनर

SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने लंबे इंतजार के बाद वापसी की थी। वो अपने गिमिक और लुक में बदलाव करके आए थे। उन्होंने बाल बड़े कर लिए और बियर्ड को भी बढ़ा लिया। वो पहले से काफी शानदार नज़र आने लगे। साथ ही वो लंबे समय बाद बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे थे।

फैंस ने उन्हें इस गिमिक में बहुत पसंद किया। ब्रॉक लैसनर न सिर्फ रिंग में अपना दबदबा बना रहे थे बल्कि उन्होंने अपनी जबरदस्त प्रोमो स्किल्स भी दिखाई। उन्होंने प्रोमो में कई सारे सुपरस्टार्स की बेइज्जती की और उनका माइक पर ज्यादा बातें करना शानदार रहा।

कौन-सा कैरेक्टर बेहतर है?

काऊबॉय कैरेक्टर में आने के बाद उन्हें रोमन के खिलाफ लगातार तीन सिंगल्स मैचों में हार मिली है। इससे उनके कैरेक्टर पर असर पड़ा है और देखकर लगता है कि अब वो हार सकते हैं, जबकि पहले द बीस्ट को हराना उतना आसान नज़र नहीं आता था। लैसनर को बॉबी लैश्ले से Royal Rumble 2022 में भी हार मिली थी। साथ ही द बीस्ट की Crown Jewel 2022 में लैसनर जीत जरूर मिली थी लेकिन बाद में उनपर बुरी तरह अटैक हुआ था। देखा जाए तो लैसनर को काऊबॉय गिमिक में आने के बाद थोड़ा कमजोर दिखाया जा रहा है और उन्होंने अभी इस गिमिक में उतना काम भी नहीं किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनका द बीस्ट कैरेक्टर ज्यादा बेहतर था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links