WWE के 2 स्टार्स ब्लडलाइन ज्वाइन करने की कोशिश में हुए फेल, मिली बड़ी सजा 

WWE
WWE SmackDown में ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिल रहा है (Photo: WWE.com)

Bloodline Brutally Rejected Grayson Waller And Austin Theory: WWE के दो बड़े सुपरस्टार्स ने इस बार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की नई ब्लडलाइन में शामिल होने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। आलम ये रहा कि टामा टोंगा और टांगा लोआ ने दोनों की हालत खराब कर दी। हम यहां पर ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर की बात कर रहे हैं। थ्योरी और वॉलर को बड़ा झटका लगा है।

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की, जिसमें टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हुए। सिकोआ ने ग्रुप में कई बदलाव किए। वो अपने आपको ट्राइबल चीफ मान चुके हैं। सोलो ने जिमी उसो और पॉल हेमन के ऊपर अटैक कर दोनों को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया।

रॉटर्डम, नीदरलैंड में इस बार WWE का लाइव इवेंट हुआ। ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने इस दौरान ब्लडलाइन के साथ पोज देने का प्रयास किया लेकिन नाकामी मिली। टोंगा ब्रदर्स ने दोनों की धुनाई भी कर दी। आप वॉलर और थ्योरी के ऊपर हुए अटैक का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

Ad

WWE SmackDown में द ब्लडलाइन का पलड़ा रहा भारी

SmackDown में इस हफ्ते ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिला। टामा टोंगा और टांगा लोआ ने धमाकेदार मैच में WWE टैग टीम चैंपियनशिप स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ रिटेन की। मुकाबले से पहले सिकोआ ने बहुत बड़ा निर्णय लिया था। उन्होंने जेकब फाटू से अपना टाइटल लोआ को देने के लिए कहा। सिकोआ ने कहा कि फाटू उनके इंफोर्सर रहते हुए चैंपियन नहीं बने रह सकते हैं। फाटू ने भी उनकी बात मानी और अपनी चैंपियनशिप दे दी।

वैसे ब्लडलाइन की राइवलरी इस समय रोमन रेंस के साथ चल रही है। हालांकि, ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में रेंस नहीं आए। इस वजह से ही सोलो सिकोआ और उनके साथियों का दबदबा देखने को मिला। फाटू इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनका सामना करना किसी के लिए भी मुश्किल है। 16 अगस्त को हुए SmackDown के शो में उन्होंने रोमन के ऊपर भी खतरनाक हमला किया था। वो रिंग में बेबस नज़र आए। अब देखना होगा कि आगे जाकर रेंस इस चीज का बदला किस अंदाज में लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications