WWE Night of Champions में Roman Reigns पर Jimmy Uso के हमले पर The Bloodline के प्रतिद्वंद्वी ने दी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE Night of Champions में फैंस को मिला सरप्राइज
WWE Night of Champions में फैंस को मिला सरप्राइज

Santos Escobar: WWE Night of Champions में द ब्लडलाइन (The Bloodline) टूट गई। जिमी उसो (Jimmy Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर अटैक कर उन्हें धोखा दे दिया। इस घटना के बाद पूरा रेसलिंग वर्ल्ड सन्न रह गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया। सैंटोस इस्कोबर (Santos Escobar) ने भी अपनी प्रतिक्रिया अब दी है।

द ब्लडलाइन के टूटने के संकेत कंपनी ने पहले ही दे दिए थे। हालांकि किसी ने ये नहीं सोचा था कि जिमी उसो ये कारनामा करेंगे। सभी को लगा था कि सोलो सिकोआ और जे उसो बड़ा कदम उठा सकते हैं। WWE Night of Champions में अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए रोमन और सिकोआ का मैच सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ हुआ था। इस मैच के बीच में आकर उसोज़ ने बवाल मचा दिया।

जे और जिमी की किक सोलो सिकोआ को भी गलती से लग गई थी। इसके बाद रेंस गुस्से में आ गए थे। उन्होंने रिंग में आकर दोनों के ऊपर गुस्सा निकाला। जिमी ने इसके बाद रेंस को किक मार दी। जे ने उन्हें रोका लेकिन वो नहीं रूके। उन्होंने एक और किक ट्राइबल चीफ को मार दी। इसका नतीजा ये निकला कि रेंस और सिकोआ को मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा।

द उसोज़ का मैच कुछ दिन पहले रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबर के साथ भी हुआ था। उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। सैंटोस इस्कोबर ने अब ब्लडलाइन के टूटने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

WWE Money in the Bank में Roman Reigns का हो सकता है बड़ा मैच

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट WWE Money in the Bank होगा। यहां अब फैंस को बहुत मजा आएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच वहां पर सिंगल्स मैच सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि रोमन और सोलो सिकोआ का सामना उसोज़ के साथ हो सकता है। अब आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications