WWE दिग्गज Roman Reigns की गैरमौजूदगी में The Bloodline के नए सदस्य ने इन-रिंग डेब्यू कर मचाया बवाल, 2 Superstars के छुड़ाए छक्के

जानिए The Bloodline के नए सदस्य ने किन 2 स्टार्स की हालत खराब की?
जानिए The Bloodline के नए सदस्य ने किन 2 WWE स्टार्स की हालत खराब की?

Tama Tonga: WWE का शानदार लाइव इवेंट इस बार इटली में देखने को मिला। द ब्लडलाइन ग्रुप के नए सदस्य टामा टोंगा (Tama Tonga) ने यहां ऑफिशियल तौर पर इन-रिंग डेब्यू किया।

Ad

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कोडी ने रेंस के 1316 दिन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था। हार के बाद रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। सोलो सिकोआ अब उनकी जगह ग्रुप को लेकर बड़े निर्णय ले रहे हैं।

WrestleMania XL के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को सबसे पहले ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। सिकोआ ने इसके बाद कहा कि अब टोंगा द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा हैं।

टामा टोंगा ने अभी तक रिंग में कोई मैच नहीं लड़ा था। उन्होंने इस बार लाइव इवेंट में अपना इन-रिंग डेब्यू किया। सिकोआ और टामा ने मिलकर रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट का मुकाबला किया। दोनों ने तगड़ा एक्शन मैच में दिखाया और जबरदस्त जीत हासिल की।

Ad

WWE Backlash France 2024 में भी टामा टोंगा एक्शन में दिखाई देंगे। सोलो सिकोआ और टोंगा का मुकाबला रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ होगा। इनकी राइवलरी बहुत ही जबरदस्त ब्लू ब्रांड में चल रही है। सिकोआ और टामा साथ में मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं।

WWE के पूर्व मैनेजर ने द ब्लडलाइन को लेकर दिया था बयान

ब्लडलाइन फैक्शन के फ्यूचर को लेकर अब तमाम तरह की बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में WWE के पूर्व मैनेजर डट मेंटल ने भी इस ग्रुप को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने Sportskeeda Wrestling's Smack Talk पर कहा,

ये ही कारण है कि हम रेसलिंग को देखते हैं। जैसा कि पॉल हार्वे ने कहा था कि हम बाकी लोग स्टोरी देखेंगे। अब अगले छह महीनों में बाकी स्टोरी चलेगी। इसे देखने में मजा आएगा। अगर आप किसी रेसलिंग फैन के साथ इसे देख रहे हैं तो उसे आप कह सकते हो कि मैंने आपको बताया था। मुझे यकीन है कि हम अगले छह महीनों में इसे बहुत बार देखेंगे। आप इस चीज को नोट कर लीजिए।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications