द ग्रेट खली को सिंगल्स मैच में 6 बार हार का स्वाद चखाने वाला WWE का एकमात्र रैसलर

Nikky
'द ग्रेट खली'
'द ग्रेट खली'

'

Ad

द ग्रेट खली भारतीय मूल के WWE रैसलर है। 2006 से लेकर 2014 तक द ग्रेट खली WWE का एक बड़ा नाम थे, लेकिन फिलहाल वह WWE से बाहर चल रहे हैं। जुलाई 2007 में खली WWE के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। वह WWE इतिहास में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय थे।

WWE में द ग्रेट खली को सिंगल्स मैच में हराना किसी भी रैसलर के लिए आसान नहीं रहा है, लेकिन WWW.PROFIGHTDB.COM से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक WWE का ही एक ऐसा रैसलर है, जिसने सिंगल्स मैच में खली को 1 या 2 बार नहीं, बल्कि कुल 6 बार हराया है। आज उसी रैसलर का नाम हम आपको बताने जा रहे हैं।

केन ने हराया द ग्रेट खली को सिंगल्स मैच में 6 बार हराया

केन
केन

WWW.PROFIGHTDB.COM से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक द ग्रेट खली को सिंगल्स मैच में कुल 6 बार हराने की उपलब्धि केन ने हासिल की हुई है। उनके अलावा अन्य कोई भी रैसलर्स सिंगल्स मैच में खली को 6 बार नहीं हरा पाया है। बता दें कि केन WWE के एक काफी प्रसिद्द रैसलर है। उन्होंने अपने WWE करियर में अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार को भी हराया हुआ है।

Ad

केन ने खली को कब और कहां हराया?

केन और खली
केन और खली

केन ने पहली बार सिंगल्स मैच में खली को 16 अक्टूबर 2007 की स्मैकडाउन में डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए हराया था। इसके बाद 19 फरवरी 2008 की स्मैकडाउन में केन ने खली को पिन करके हरा दिया था।

Ad

समरस्लैम 2009 में भी केन ने खली को पिन करके कामयाबी हासिल की थी। वहीं ब्रेकिंग पॉइंट 2009 में भी खली को पिन करके केन विजेता बने थे।

इसके बाद 24 मई 2011 की स्मैकडाउन में केन ने खली को हराया था। वहीं छठी बार 30 अप्रैल 2012 की रॉ में एक क्लॉक बीट चैलेंज मैच में हरा दिया था।

इसके अलावा सुपरस्टार केन 2, 3 और 9 जून 2012 को WWE के लाइव इवेंट्स में भी द ग्रेट खली को पिन करके तीन बार हरा चुके हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications