भारतीय दिग्गज The Great Khali ने WWE में John Cena और Roman Reigns को बताया अपना सबसे अच्छा दोस्त

भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने दिया बहुत बड़ा बयान
भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE Now india को दिए गए इंटरव्यू में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने इस बार कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। कई सवाल ऐसे थे जिनके जवाब खुद फैंस बहुत पहले से जानना चाहते थे। WWE में खली ने बहुत नाम कमाया लेकिन पिछले कई सालों से वो रिंग में नजर नहीं आए। कई WWE दिग्गजों के साथ खली की अच्छी दोस्ती आज भी हैं। खली ने इस बात का खुलासा खुद किया।

Ad

भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने WWE सुपरस्टार्स को लेकर कही मजेदार बात

खली WWE से इस समय काम नहीं कर रहे हैं लेकिन कुछ सुपरस्टार्स के साथ लगातार उनकी बात होती रहती है। खली द्वारा दिए गए इंटरव्यू में इस बात का पता चला। वैसे खली द्वारा बताए गए दिग्गजों का नाम सुनकर आप हैरान भी हो सकते हैं।

सवाल: WWE में आपके सबसे करीबी दोस्त कौन है?

द ग्रेट खली का जवाब: मेेरे काफी दोस्त रहे हैं। मैं रैंडी ऑर्टन, बतिस्ता और रोमन रेंस का नाम लूंगा। अगर में अपने फेवरेट दोस्त की बात करूं तो वो जॉन सीना हैं। जॉन सीना काफी मस्त रहते हैं।

Ad

खली ने कहा कि रोमन रेंस के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हैं। इसी इंटरव्यू में खली ने ये भी कहा कि रोमन रेंस के साथ मेनिया में वो मुकाबला करना चाहते हैं। खली ने WWE में बहुत शानदार काम किया था। कई दिग्गजों के साथ उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी। WWE ने भी शुरूआत में ही उन्हें अच्छा पुश दे दिया था और इसका फायदा भी खली ने उठाया था। अंडरटेकर के साथ खली की राइवलरी आज भी सभी को याद रहती है। पिछले साल खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। इस साल अंडरटेकर को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया।

फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम मैच के लिए खली ने WWE रिंग में वापसी करनी चाहिए। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। भारतीय फैंस भी इस बात से जरूर खुश होंगे। अब देखना होगा कि खली आने वाले समय में फैंस का ये सपना पूरा करेंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications