द ग्रेट खली ने पहली बार खेला क्रिकेट, छक्कों की बारिश कर झटका एक विकेट

Ankit
द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

दुनियाभर में कोरोना वायरस चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी से अपील कर रहे हैं कि घर में रहे और सुरक्षित रहे क्योंकि जान है..तो जहान है। क्वारंटीन के चलते सभी लोग घर में बैठकर अपना वक्त निकाल रहे हैं। कुछ लोग खाना पका रहे हैं तो कुछ अलग अलग चीज़ें कर इस वक्त को गुजार रहे हैं। ऐसे में WWE में अपनी धाक जमा चुके हैं द ग्रेट खली ने पहली बार जिंदगी में क्रिकेट खेला और काफी आनंद उठाया।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE में चैंपियन रहे द ग्रेट खली धो रहे हैं गाड़ियां

खली ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाला जिसमें वो क्रिकेट खेल रहे हैं और छक्के लगा रहे हैं। ये वीडियो किसी मैदान का नही हैं, बल्कि खली के घर के बाहर का है। जिसको उन्होंने एक क्रिकेट ग्रांउड में बदल दिया है। खली अपने घर पर ही क्रिकेट खेल रहे हैं और गेंद को जोर जोर से मारक घर के बाहर पहुंचा रहे।

ये वीडियो CWE चैनल पर है जिसपर आए दिन द ग्रेट खली वीडियो डाल रहे हैं। सबसे पहले खली ने बल्ला पकड़ा उसके बाद जैसे ही बल्लेबाजी करने उतरे तो नंगे पैर गर्म जमीन पर पड़े। फिर क्या था खली भागते हुए अंदर चले गए और जूते पहनकर बाहर आए और गेंद को मारना शुरु कर दिया। खली को खेलते देख उनकी बेटी भी बहुत खुश दिख रही थी।

खली ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी हाथ आजमाएं और एक विकेट भी लिया। खली ने तेज रफ्तार से गेंदबाजी की और कुछ गेंदों को मिस करवा दिया। फिर खली की एक गेंद सीधा विकेट पर जा लगी। खली ने क्रिकेट को काफी एन्जॉय किया और कहा कि उन्होंने पहली बार क्रिकेट खेला है। खैर, खली अपने खाली वक्त में कुछ ना कुछ कर रहे हैं इससे पहले उन्होंने कार धोने की वीडिया जबकि खाना बनाने की वीडियो पोस्ट की थी। आप नीचे दी गई वीडियो में खली को क्रिकेट खेलते हुए देख सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications