"WWE ने Undertaker को पहले ही Hall of Fame में शामिल कर देना चाहिए था"- भारतीय दिग्गज The Great Khali का बड़ा बयान

WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर द ग्रेट खली की बड़ी प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर द ग्रेट खली की बड़ी प्रतिक्रिया

WWE ने इस साल द अंडरटेकर (The Undertaker) को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। अगले महीने उन्हें शानदार अंदाज में इंडक्ट किया जाएगा। अंडरटेकर के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। ऑन स्क्रीन अंडरटेकर के दुश्मन रहे भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने भी अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का बड़ा बयान

अंडरटेकर ने 30 साल तक अपने WWE फैंस को एंटरटेन किया। अंडरटेकर ने रेसलिंग में जो उपलब्धि हासिल की वो कोई दूसरा नहीं कर सकता। साल 2020 में अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। इस दौरान विंस मैकमैहन भी भावुक हो गए थे। इसके बाद से WWE टीवी पर अंडरटेकर नजर नहीं आए। फैंस अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि एक अंतिम मैच के लिए वो वापसी करेंगे लेकिन ये नामुमकिन है। अंडरटेकर खुद कह चुके हैं कि वो अब रिंग में वापसी नहीं करेंगे।

साल 2006 में अंडरटेकर और खली की जबरदस्त राइवलरी रही थी। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबले हुए थे। इसके बाद खली भी रेसलिंग वर्ल्ड में छा गए थे। WWE Now India के साथ हाल ही में खली ने बातचीत की। खली से यहां पर कई तरह के सवाल पूछे गए। अंडरटेकर के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा,

अंडरटेकर को पहले ही हॉल ऑफ फेम में शामिल कर देना चाहिए था। अब जाकर ये काम किया गया है। मैं अंडरटेकर को बधाई देता हूं। अंडरटेकर के बारे में सभी जानते हैं कि वो कितने अच्छे परफॉर्मर रहे। मैं फिर से उन्हें बधाई देता हूं।

youtube-cover

WWE ने पिछले साल खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था। खली ने इसी इंटरव्यू में कहा कि वो रोमन रेंस के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। अगर फ्यूचर में ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। फैंस रिंग में एक बार फिर खली की वापसी देखना चाहते हैं। WWE ने जरूर इस बारे में सोचा होगा। WWE के किसी बड़े इवेंट में फ्यूचर में खली अपना अंतिम मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications