भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने युवक को जोरदार थप्पड़ मारकर गिराया, इंटरव्यू में दखलअंदाजी की मिली सजा

WWE में द ग्रेट खली ने बहुत नाम कमाया
WWE में द ग्रेट खली ने बहुत नाम कमाया

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) का रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम हैं। खली इस समय WWE में काम नहीं कर रहे हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खली ने इस बार कुछ ऐसा काम किया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। दरअसल एक शख्स ने खली के इंटरव्यू में दखलअंदाजी कर दी। ये देखकर खली का गुस्सा आसमान छू गया। खली ने जोरदार थप्पड़ इस शख्स को जड़ दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

Ad

WWE दिग्गज ने शख्स को मारा जोरदार थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

खली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इस वीडियो की छोटी सी क्लिप पोस्ट की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि खली इंटरव्यू दे रहे हैं। खली इस दौरान अपने पुणे जाने की बातें कर रहे हैं। इस दौरान अचानक एक यंग मैन ने आकर कैमरा के फ्रेम को अपने ऊपर कर दिया। इस शख्स ने कहा कि वो खली की जगह कैमरे का फोकस उनके ऊपर करें। ये देखकर खली गुस्सा हो गए। खली अपनी सीट से उठे और उस शख्स को थप्पड़ मार दिया। ये थप्पड़ इतना जोरदार था कि वो शख्स बहुत दूर जा गिरा था।

Ad

इंस्टाग्राम में अपनी वीडियो की वजह से खली अब काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस उनकी इन वीडियो को देखना बहुत पसंद करते हैं। इस बार खली का ये नया अंदाज देखकर फैंस जरूर हैरान रह गए होंगे। WWE में खली ने बहुत नाम कमाया। इस समय भारत में वो अपनी एकेडमी में नए रेसलर्स को तैयार कर रहे हैं। इस साल WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।

खली का ये वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। फैंस कई तरह के कमेंट भी इसमें कर रहे हैं। खली का ये एक अलग तरह का वीडियो है। वैसे WWE रिंग में अब खली कम नजर आते हैं। इस तरह के थप्पड़ उन्होंने कई WWE दिग्गजों को भी मारे हैं। अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ खली की WWE में राइवलरी रही है। WWE रिंग में शायद अब खली वापसी नहीं करेंगे लेकिन वो सोशल मीडिया की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications