भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने मौजूदा WWE सुपरस्टार का बनाया भद्दा मजाक, सोशल मीडिया पर किया गलत शब्दों का प्रयोग

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का बड़ा बयान
भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का बड़ा बयान

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने (The Great Khali) हाल ही में टाइटस ओ नील (Titus O'Neil) के ऊपर जबरदस्त निशाना साधते हुए मजाक बनाया। द ग्रेट खली अंतिम बार साल 2018 में हुए The Greatest Royal Rumble इवेंट में नजर आए थे। बैटल रॉयल मैच में उन्होंने हिस्सा लिया था। खली को ब्रॉन स्ट्रोमैन और बॉबी लैश्ले ने एलिमिनेट किया था।

Ad

WWE सुपरस्टार टाइटस ओ नील का द ग्रेट खली ने बनाया मजाक

बैटल रॉयल मैच में WWE सुपरस्टार टाइटस ओ नील ने भी हिस्सा लिया था। टाइटस ओ नील की एंट्री काफी मजेदार इस दौरान रही थी। टाइटल ओ नील एंट्री के दौरान रिंग के नीचे चले गए थे। दरअसल टाइटस ओ नील ने अपना बैलेंस खो दिया था और स्लाइड करते हुए वो रिंग के नीचे चले गए। हाल ही में द ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया और टाइटस ओ नील की इस गलती को दिखाया। द ग्रेट खली ने इस दौरान कुछ खराब शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

Ad

टाइटस ओ नील ने ये गलती जरूर की थी लेकिन आज भी ये फैंस को याद आता है। ये मोमेंट कुछ अलग और काफी फनी थी। कोई भी इस वीडियो को देखेगा तो उसे हंसी जरूर आ जाएगी। द ग्रेट खली ने हालांकि कुछ खराब शब्दों का इस्तेमाल जरूर किया है।

द ग्रेट खली का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा है। इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार वीडियो के जरिए वो हमेशा चर्चा में रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या भी अब बहुत ज्यादा हो गई। द ग्रेट खली अब शायद रिंग में एक्टिव सुपरस्टार के रूप में वापसी नहीं करेंगे। किसी बड़े इवेंट में जरूर उनकी एंट्री हो सकती है। इस साल द ग्रेट खली को WWE ने हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया। कुछ समय पहले भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने खली की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिंदर महल ने कहा था कि खली रिंग में दोबारा जरूर वापसी करेंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर भारतीय फैंस को काफी मजा आएगा। वैसे WWE यूनिवर्स एक बार जरूर द ग्रेट खली को रिंग में देखने के लिए बेताब है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications