WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर ने अंडरटेकर को लेकर किया बहुत बड़ा खुलासा

Enter caption

अंडरटेकर WWE के दिग्गज हैं। अंडरटेकर के कैरेक्टर ने हमेशा धमाल मचाया। पिछले तीन दशक से WWE में कई अच्छी फ्यूड्स उनकी रही है। रिंग में अंडरटेकर ने कई धमाकेदार मैच दिए है। पूर्व WWE एग्सक्यूटिव और हॉल ऑफ फेमर ऑर्न एंडरसनने हाल ही में ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर के बीच हैल इन ए सैल 2015 में हुए मैच के बारे में बात की।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं

अंडरटेकर को लेकर बड़ा बयान

अंडरटेकर और लैसनर के बीच साल 2015 हैल इन ए सैल में खतरनाक मैच हुआ था। इसे ऐतिहासिक मैच माना जाता है। ऑर्न एंडरसन ने कहा,

अंडरटेकर को फाइन नहीं लगा था। बतिस्ता को बहुत बड़ा फाइन लगा था। मेरे ख्याल से पचास ग्रांड। रिंग में जो फाइट होती है तो वो रियल अगर लगती है तो उस समय ख्याल नहीं रहता है। क्या लैसनर और अंडरटेकर की रियल में फाइट हो गई थी? मुझे पता है ये एक शो है लेकिन उन्होंने ऐसा किया। ऑडियंस को दिखाना पड़ता है कि वो फाइट कर रहे हैं। टैक्नीक को ध्यान में रखना पड़ता है। अगर किसी बॉक्सर की आंख में लगती है तो उसे पता है असल में क्या हुआ। लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। बतिस्ता को खून निकालने के लिए पहले WWE ने चार्ज लगाया हुआ है। पिछले साल इस बात का खुलासा हुआ। अंडरटेकर ने इस काम को बहुत ही अच्छे से किया और ये रियल भी लगा था।

इस हॉल ऑफ फेमर ने ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर के मैच की काफी तारीफ की थी। इन दोनों के बीच काफी हार्ड हिटिंग मैच हुआ था। एंडरसन ने ये बताया कि इस मैच में काफी दर्द में अंडरटेकर नजर आए थे लेकिन इसके बावजूद दोनों को बहुत इज्जत दी गई। हैल इऩ ए सैल में जिस तरह का मैच होना चाहिए वहीं मैच इन दोनों ने दिया था। करीब अठारह मिनट का ये मैच चला था। इस मैच की आज भी WWE में तारीफ होती है।

WWE सुपरस्टार्स अपने कैरेक्टर को इस तरह से निभाते हैं कि वो रियल लगता है। ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर ने भी कुछ ऐसा ही किया था। कई फैंस का मानना है कि अंडरेटकर ने जिस तरह का काम यहां किया था उन्हें फाइन लगना चाहिए। क्योंकि बतिस्ता को भी पहले लगाया गया था। लेकिन अंडरटेकर ने वो काम रियल में नहीं किया था।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस के कारण 36 साल के सुपरस्टार को लगा झटका, मौजूद चैंपियन पर हुआ खतरनाक अटैक

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications