The Miz Talks on R-Truth Departure: WWE से हाल ही में आर-ट्रुथ (R-Truth) का सफर खत्म हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर इस बारे में जानकारी दी थी। ट्रुथ WWE के सबसे मनोरंजक स्टार थे और इसी वजह से उनका अचानक कंपनी के साथ सफर खत्म होना एकदम हैरान करने वाला था। अब उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक द मिज़ (The Miz) ने बड़ा बयान दिया है।
Fox News से बात करते हुए द मिज़ ने आर-ट्रुथ के WWE से सफर खत्म होने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वो आर-ट्रुथ के पूर्व टैग टीम पार्टनर हैं और उनका कंपनी से जाना साफ तौर पर बेहद निराशाजनक चीज है। इसी बीच मिज़ ने कहा कि आर-ट्रुथ में काफी टैलेंट है और वो दोबारा सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा,
"मैं आर-ट्रुथ के साथ एक टैग टीम में था। इसी वजह से ऐसा कुछ होना साफ तौर पर निराश कर देता है। हालांकि, मुझे लगता है कि आर-ट्रुथ दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। वो बहुत ज्यादा टैलेंटेड सुपरस्टार हैं।"
WWE से आर-ट्रुथ का आखिरी मैच किसके खिलाफ आया था?
WWE से जाने के पहले आर-ट्रुथ का आखिरी मैच जॉन सीना के खिलाफ आया था। Saturday Night's Main Event में आर-ट्रुथ और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन जॉन सीना सिंगल्स मुकाबले में एक-दूसरे के सामने थे। ट्रुथ ने सीना को सही राह पर लाने के बारे में बात की थी। इसी वजह से उन्होंने सीना के थीम सॉन्ग पर एंट्री की और उनकी तरह ही पोशाक पहनी। इसी बीच पूर्व 24/7 चैंपियन ने उनकी तरह बर्ताव किया और उनके मूव्स का भी उपयोग किया।
जॉन सीना अभी टॉप हील हैं और वो पहले भी चीटिंग कर चुके हैं। कुछ ऐसा ही ट्रुथ के खिलाफ मैच में भी उन्होंने किया। सीना ने चैंपियनशिप उठाई लेकिन रेफरी को इसे दे दिया। रेफरी का ध्यान जब इसे बाहर रखने पर था, उस समय दिग्गज ने आर-ट्रुथ को लो ब्लो दिया और फिर एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली। उस समय किसी को नहीं पता था कि यह ट्रुथ का WWE में आखिरी मैच था। बाद में ट्रुथ ने खबर देकर सभी को चौंका दिया।