WWE दिग्गज द रॉक बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

WWE फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। फोर्ब्स ने साल 2020 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पुरुष एक्टर्स की टॉप-10 लिस्ट जारी की है। लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर WWE दिग्गज द रॉक हैं। इस टॉप-10 लिस्ट में द रॉक 87.5 मिलियन डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं। रायन रेनॉल्ड्स को द रॉक ने पीछे छोड़ दिया है। WWE दिग्गज रहे द रॉक लिए काफी खुशी की बात है।

WWE दिग्गज द रॉक ने एक फिर नाम ऊंचा किया

द रॉक का जलवा इस बार भी जारी रहा है। हॉलीवुड के वो बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए है। लगातार दूसरे साल उन्होंने ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं रायन रेनॉल्ड्स हैं जिन्होंने 71.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है। वहीं मार्क वाह्ल्बर्ग 58 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 55 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे नंबर पर बेन एफ्लेक हैं। पांचवें नंबर पर विन डीजल हैं। जिनकी कमाई 54 मिलियन डॉलर हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार छठे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार की कमाई 48.5 मिलियन डॉलर हैं।

इस समय नैटफिलिक्स जैसे कई और भी प्लेटफॉर्म आ गए है। जिनकी बदौलत इस बार इन सुपरस्टार्स ने बहुत कमाई की है। पिछली बार की तुलना में सभी की इनकम काफी बढ़ गई है। द रॉक की अभी लगातार मूवी आने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सभी की डेट अब पीछे हो गई है।

द रॉक हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार इस समय बन गए है। इससे पहले प्रोफेशनल रेसलिंग में भी उनका जलवा कायम रहा है। इस समय हॉलीवुड में वो काफी बिजी है, इस वजह से वो WWE टीवी पर कम ही नजर आते हैं। पिछले साल अक्टूबर में वो स्मैकडाउन में नजर आए थे। बैकी लिंच और किंग कॉर्बिन के साथ एक सैगमेंट में वो मौजूद थे।

हाल ही में द रॉक को ड्रीम मैच के लिए डेनियल ब्रायन ने चुनौती दी थी। द रॉक ने भी इस मैच को स्वीकार कर लिया है। अब फ्यूचर में डेनियल ब्रायन और द रॉक के बीच ड्रीम मैच नजर आ सकता है। फिलहाल कमाई के मामले में द रॉक के आस-पास भी कोई नहीं है। सबसे खास बात ये है कि लगातार दूसरे साल ये कारनामा द रॉक ने किया है।

यह भी पढ़ें: ''मेरी WWE सुपरस्टार रोमन रेंस से किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं है''

Quick Links