WWE में Cody Rhodes की बादशाहत खत्म करने वाले दिग्गज का खुलासा? 12 साल बाद रचा जा सकता है इतिहास

WWE
क्या WWE दिग्गज करेंगे बड़ा कारनामा? (Photo: WWE.com)

The Rock Dethrone Cody Rhodes WrestleMania 41 Report: WWE WrestleMania 41 में इस साल कुछ बड़े मुकाबले होने वाले हैं। द रॉक (The Rock) भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स या रोमन रेंस के साथ उनका मुकाबला हो सकता है। अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अगले साल मेनिया में कोडी की बादशाहत को द ग्रेट वन खत्म कर सकते हैं। ये भी बताया गया है कि ट्रिपल एच इस प्लान के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं।

Ad

WrestleMania XL में इस साल द रॉक ने अपना जलवा दिखाया था। नाईट 1 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को मात दी थी। नाईट 2 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में भी उनकी दखलअंदाजी हुई थी। मेनिया के बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉक ने कहा था कि उनकी कहानी कोडी के साथ खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी के लिए वापसी करेंगे। तब से ही दोनों के बीच सिंगल्स मैच का इंतजार फैंस कर रहे हैं।

Xero News की रिपोर्ट के मुताबिक WrestleMania 41 में द रॉक न केवल कोडी रोड्स को चुनौती देंगे बल्कि उन्हें हराएंगे भी। अगर ऐसा होता है तो फिर 12 साल बाद टाइटल जीतकर रॉक इतिहास रच सकते हैं। आखिरी बार साल 2013 में रॉक ने सीएम पंक को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।

Ad

WWE रिंग में कब होगी द रॉक की वापसी?

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से द रॉक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। वहां पर आकर उन्होंने कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरा था। रॉक ने इसके बाद कुछ इशारे किए और चले गए। पिछले महीने WWE Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में भी उनकी एंट्री नहीं हुई। लग रहा है कि वो 6 जनवरी, 2025 को होने वाले Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में ही नज़र आएंगे। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications