कुछ दिन पहले WWE दिग्गज अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंंस उनके बारे में बात कर रहे हैं और थैंक्यू कह रहे हैं। कई WWE सुपरस्टार्स ने भी अपने अंदाज में टेकर को विदाई दी। AEW सुपरस्टार क्रिस जैरिको ने भी अंडरटेकर के लिए पोस्ट डाला। क्रिस जैरिको ने WWE में लगभग सभी दिग्गजों के साथ रिंग साझा किया है। AEW में जाने से पहले क्रिस जैरिको WWE का हिस्सा। कई साल उन्होंने यहां पर काम किया। अंडरटेकर के साथ भी क्रिस जैरिको की फ्यूड WWE में शानदार रही। दोनों के बीच काफी अच्छे पल रहे हैं। क्रिस जैरिको ने इंस्टाग्राम पर दिल छू देने वाला पोस्ट किया है।क्रिस जैरिको ने WWE दिग्गज अंडरटेकर के लिए क्या कहा? View this post on Instagram #ThankYouTaker... A post shared by Chris Jericho (@chrisjerichofozzy) on Jun 23, 2020 at 10:43am PDTक्रिस जैरिको ने इंस्टाग्राम पर अंडरटेकर को थैंक्यू टेकर लिखा है। क्रिस जैरिको और अंडरटेकर का रिकॉर्ड काफी शानदार WWE में रहा है।अंडरटेकर का WWE में हमेशा जलवा रहापिछले करीब 30 साल से रेसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर का जलवा रहा है। WWE में उन्होंने कई इतिहास रचे हैं। लगभग सभी सुपरस्टार्स उनसे काफी प्रेरित रहे हैं। WWE के लिए हमेशा उन्होंने अपनी वफादारी दिखाई है। पिछले कुछ समय से लगातार उनके रिटायरमेंट को लेकर बातें चल रही थी। रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के खिलाफ हार के बाद टेकर के लिए बोला जा रहा था कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। क्योंकि हार के बाद उन्होंने अपना कोट और हैट को रिंग में रख दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। बाद में उन्होंने वापसी कर ली और रिंग में अपना जलवा दिखाया। दुनियाभर में अंडरटेकर के बहुत फैंस हैं। क्रिस जैरिको भी कई बार इस बात को कह चुके हैं कि वो अंडरटेकर को बहुत मानते हैं।ये भी पढ़ें: 10 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई