दुनिया के सबसे भारी रेसलर ने WWE में अपनी सफलता का श्रेय द अंडरटेकर को दिया

Enter caption

WWE दिग्गज द अंडरटेकर (the-undertaker) को पूरी दुनिया जानती है। WWE के अंदर भी उनकी काफी इज्जत होती है। सभी रेसलर्स उन्हें अपना प्रेरणादायक मानते हैं। अंडरटेकर के काम करने का तरीका भी सबसे अनोखा रहा है। शायद इसी वजह से आजतक उनके पास कोई भी नहीं आया। WWE में अपार सफलता उन्होंने पाई है। Busted Open Radio शो में WWE दिग्गज मार्क हेनरी ने अंडरटेकर को लेकर बड़ी बात कही है। मार्क हेनरी ने बताया कि बड़ा सुपरस्टार बनने में अंडरटेकर ने उनकी कैसे मदद की।

Ad

ये भी पढ़ें-3 WCW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में बड़ी सफलता हासिल की

मार्क हेनरी ने WWE दिग्गज अंडरटेकर को लेकर क्या कहा कहा?

हेनरी ने कहा,

अंडरटेकर के साथ मेरे रेसलिंग करियर का सबसे अच्छा अनुभव रहा है। यहां से मेरे काम करने का तरीका बदल गया। यहां से मुझे पता चला कि असलियत में करना क्या होता है। मैंने अपनी क्षमता को पहचाना। अंडरटेकर ने कहा तुम सिर्फ एक तरह से काम नहीं कर सकते हो। मैंने अच्छा काम करने का तरीका सीखा और लंबे मैचों में कैसे काम करना वो सीखा।

मार्क हेनरी ने द अंडरटेकर (the-undertaker) को लेकर और भी बहुत कुछ कहा। हेनरी ने कहा कि अंडरटेकर ने मुझे सिखाया कि लंबे मैचों में कैसे काम किया जाता है। मार्क हेनरी और अंडरटेकर का इतिहास काफी शानदार रहा है। दोनों ने रिंग में काफी काम साथ में किया है। मार्क हेनरी इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि WWE में उनकी सफलता का श्रेय अंडरटेकर को ही जाता है। रेसलमेनिया 22 में मार्क हेनरी और अंडरटेकर के बीच कास्केट मैच हुआ था। इस मैच में मार्क हेनरी ने अंडरटेकर के ऊपर काफी अटैक किया था। इसके बाद इन दोनों की स्टोरीलाइऩ काफी शानदार चली थी। फैंस इस मैच को हमेशा याद करते हैं।

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा बार बैकलैश पीपीवी को मेन इवेंट करने वाले 5 WWE सुपरस्टार्स

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications